By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखंड: एक बार फिर ममता हुई शर्मसार, मां ने आठ साल की बेटी की हत्या कर गड्ढे में दबाया
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > उत्तराखंड: एक बार फिर ममता हुई शर्मसार, मां ने आठ साल की बेटी की हत्या कर गड्ढे में दबाया
crime

उत्तराखंड: एक बार फिर ममता हुई शर्मसार, मां ने आठ साल की बेटी की हत्या कर गड्ढे में दबाया

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/20 at 5:54 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
उत्तराखंड: एक बार फिर ममता हुई शर्मसार, मां ने आठ साल की बेटी की हत्या कर गड्ढे में दबाया
SHARE

काशीपुर: उधमसिंहनगर ज़िले के काशीपुर में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक सौतेली मां ने अपनी आठ वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर उसका शव घर के सामने एक खाली मकान में गड्ढा खोदकर दबा दिया। घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू प्रजापति की पत्नी रीना देवी की पांच वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसकी दो पुत्रियां सोनी और तनु हैं। तनु अपनी बुआ के घर रहती है। चार वर्ष पूर्व मोनू ने ग्राम फजलपुर, थाना डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी लक्ष्मी देवी से दूसरा विवाह कर लिया। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। लक्ष्मी अपनी सौतेली पुत्री सोनी के साथ अक्सर मारपीट करती थी।

बताया गया है कि 17 अप्रैल को लक्ष्मी ने अपने पति को फोन कर सोनी के लापता होने की सूचना दी। मोनू ने घर पहुंचकर थाने में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। लक्ष्मी अपनी सौतेली बेटी सोनी को बगल में दबाकर सामने स्थित निर्माणाधीन मकान में जाती दिखाई दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लक्ष्मी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर गुरुवार रात मकान के भरान को डाली गई रेत से सोनी का शव बरामद कर लिया। उसके गले में रस्सी के निशान और शरीर पर जगह-जगह फफोले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके पिता को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसको गिरफ्तार कर लिया है।

You Might Also Like

युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट

कर्नाटक: हुबली में 13 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

तुषार हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता- मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

TAGGED: dead body, kashipur, murder, udham singh nagar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 20, 2024 April 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान
Next Article पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ? पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?