By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/20 at 10:47 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से होंगी शुरू, 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
SHARE

सख्त निगरानी में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, नकलविहीन व्यवस्था पर जोर

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) व इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाएं आगामी 21 फरवरी से शुरू होगी। इस बार प्रदेश भर में 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को भी कहा गया है।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि 21 फरवरी से शुरू होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 10वीं व 12वीं कक्षाओं की परिषदीय परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जिसमें विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। डॉ. रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिहाज से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त व्यवस्था करने, विशेष उड़नदस्तों की तैनाती तथा लगातार निगरानी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये हैं।

परीक्षा केन्द्रों के आसपास धारा-144 के नियमों का पालन, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक तथा प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आपूर्ति, संग्रहण व गोपनियता सुनिश्चित करने को केन्द्र व्यवस्थापकों, निरीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

डाॅ. रावत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में इस बार लगभग 2 लाख 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे, इसके लिये प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जिसमें 156 संवेदनशील जबकि 6 अति संवेदनशील केन्द्र हैं।

डॉ. रावत ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बिना किसी तनाव के आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें ताकि बच्चे परीक्षा हाॅल में अच्छे से परीक्षाएं दे सके।

You Might Also Like

मंत्री गणेश जोशी ने ‘VB-G RAM-G’ पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग

जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम

मुख्यमंत्री धामी ने चिन्यालीसौड़ में ‘जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वृद्ध महिला आश्रमों की महिलाओं के साथ बिताया दिन

लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ावा दे रहा चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव- गणेश जोशी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 20, 2026 February 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम
Next Article मंत्री गणेश जोशी ने ‘VB-G RAM-G’ पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग मंत्री गणेश जोशी ने ‘VB-G RAM-G’ पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अब AI कंटेंट पर लगाना होगा लेबल, भारत सरकार के नए नियम लागू
अब AI कंटेंट पर लगाना होगा लेबल, भारत सरकार के नए नियम लागू
देश-विदेश February 20, 2026
एक्शन से भरपूर, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का टीजर हुआ रिलीज
एक्शन से भरपूर, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का टीजर हुआ रिलीज
मनोरंजन February 20, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने ‘VB-G RAM-G’ पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग
मंत्री गणेश जोशी ने ‘VB-G RAM-G’ पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड February 20, 2026
जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम
जनगणना कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- डीएम
उत्तराखंड February 19, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अब AI कंटेंट पर लगाना होगा लेबल, भारत सरकार के नए नियम लागू
  • एक्शन से भरपूर, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स’ का टीजर हुआ रिलीज
  • मंत्री गणेश जोशी ने ‘VB-G RAM-G’ पर आधारित कार्यशाला में किया प्रतिभाग
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?