By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग क्वालिटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग क्वालिटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
उत्तराखंड

सीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग क्वालिटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

Janhitexpress
Last updated: 2024/05/24 at 11:25 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
सीआईएमएस नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग क्वालिटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
SHARE

सीआईएमएस कॉलेज में नर्सिंग के पेशे में गुणात्मक अनुसंधान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ

देहरादून। नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा व सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुंआवाला देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से बियॉन्ड बॉर्डर एक्सप्लोरिंग क्वालिटीटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी इन रियलिटी विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तराखण्ड में एसोशिएसन का यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है। सम्मेलन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एम. एल. बी. भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तथा चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निदेशक डा० आशुतोष सायना अति विशिष्ट अतिथि एवं एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल, उत्तराखण्ड नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार मनीषा ध्यानी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान में सभी अतिथियों का स्वागत किया और नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन को सम्मेलन के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. भट्ट ने दो दिवसीय सम्मेलन के आयोजन के लिए नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन व सीआईएमएस कॉलेज को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्मेलन में नर्सिंग के पेशे में गुणात्मक अनुसंधान पर चर्चा हो रही है। किसी भी विधा के विकास के लिए शोध एवं रिसर्च का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों में गुणात्मक सुधार के लिए इस तरह के सम्मेलन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निदेशक एवं दून मेजिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीआईएमएस कॉलेज में इस तरह के सम्मेलन का आयोजन होना उत्तराखण्ड के सौभाग्य की बात है। इन दो दिनों के मंथन में उत्तराखण्ड नर्सिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार होंगे।

नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा की अध्यक्ष प्रो.डॉ पिटी कॉल ने कहा कि एसोशिएसन का उत्तराखण्ड में यह पहला राष्ट्रीय सम्मेलन है, आज यह राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय हो चुका है, क्योंकि सम्मेलन में विदेशों से भी कई वक्ता वर्चुअल रूप में शामिल हो रहे हैं। प्रो. कॉल ने बताया कि एसोशिएसन की स्थापना 2019 में हुई और आज इसके सदस्यों की संख्या 500 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एसोशिएसन का अभी यह प्रारम्भिक दौर है, इस तरह के सम्मेलन व सेमिनार के माध्यम से हमारा उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े लोगों को नई शिक्षा पद्धति के साथ जोड़ते हुए अपडेट करना है।

सम्मेलन में कई वक्ताओं ने अपने विषय पर प्रस्तुति दी जिसमें डॉ. सुखपाल कौर,डॉ. एम.वी.स्मिथा, प्रो. एन दास, डॉ. सुरेश कुमार रे, डॉ. रिम्पल शर्मा, डॉ. बिजय पढी, डॉ. रीता देवी, प्रो.धीरज पाराशर, डॉ. लक्ष्मी, रूपा रावत, डॉ. मुनीरा कचरू, प्रो. एचसीएल रावत इत्यादि द्वारा संक्षिप चर्चा की औऱ अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम में नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मनीष कुमार, सीआईएमएस कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, असिस्टेंट प्रोफेसर रंजीत कुमार झा, दीपिका विश्वास, रश्मि व्यास, दीक्षा रावत, शिवानी नौटियाल, नेहा पंवार, दीप्ति, रूपाली बिष्ट, सोनी रावत, शिप्रा, कंचन रावत, खुशबू बहुगुणा, पूजा, कार्यक्रम संचालक शिवानी बिष्ट सहित विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक नर्सिंग छात्र-छात्राएं व सीआईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संस्थान के विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत किया और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहन प्रस्तुति दी।

You Might Also Like

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress May 24, 2024 May 24, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईपीएल 2024- क्वालीफायर-2 मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स होगी आमने- सामने  आईपीएल 2024- क्वालीफायर-2 मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स होगी आमने- सामने 
Next Article चुनाव आयोग की नई पहल, वोटर्स को लुभाने के लिए की रैपिडो, जोमैटो, स्विगी के साथ साझेदारी चुनाव आयोग की नई पहल, वोटर्स को लुभाने के लिए की रैपिडो, जोमैटो, स्विगी के साथ साझेदारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?