By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

Janhitexpress
Last updated: 2026/01/23 at 12:29 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, मैदानों में बढ़ी ठिठुरन
SHARE

मसूरी, चकराता और धनौल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी

28 जनवरी तक खराब मौसम के आसार

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह से बारिश और बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है।

निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, वहीं केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता और धनौल्टी जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की फुहारें गिर रही हैं। बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शीतलहर का असर बढ़ गया है।

मसूरी, धनौल्टी और चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी

पहाड़ों की रानी मसूरी के लालटिब्बा क्षेत्र में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं धनौल्टी में बसंत पंचमी के दिन सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

चकराता क्षेत्र की ऊंची पहाड़ियों लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई में भी साल की पहली बर्फबारी हुई है। इन इलाकों में पहाड़ियां सफेद चादर से ढक गई हैं और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में बदला मौसम

उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल और खरसाली क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है। गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा और आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में भी बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है।

नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है और बादल छाए हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

28 जनवरी तक बना रह सकता है बदला मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में 28 जनवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है।

सीजन की पहली बर्फबारी से जहां ठंड बढ़ी है, वहीं यह पर्यटन कारोबारियों, सैलानियों और किसानों के लिए राहत और उम्मीद भी लेकर आई है। लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आ रही है।

You Might Also Like

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 23, 2026 January 23, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत, एमडीडीए के कार्यों से आमजन को मिलेगी राहत सीएम धामी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत, एमडीडीए के कार्यों से आमजन को मिलेगी राहत
Next Article शनाया कपूर–आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त मेल शनाया कपूर–आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा रोमांस और थ्रिलर का जबरदस्त मेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?