By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 
उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 

Janhitexpress
Last updated: 2024/03/29 at 6:37 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से फ्लाइटों की संख्या हो जाएगी दोगुनी, यात्रा सीजन में मिलेगा लाभ 
SHARE

देहरादून। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने आगामी 31 मार्च से समर शेड्यूल 2024 को लागू कर दिया है। इस समर शेड्यूल में देहरादून एयरपोर्ट पर कुल 25 फ्लाइटों को मंजूरी दी गई है। जिसके बाद एयरपोर्ट पर फ्लाइटों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी। शेड्यूल लागू होते ही सभी फ्लाइटों के समय में भी कुछ बदलाव आ जाएगा। समर शेड्यूल 31 मार्च से लेकर 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। प्रदेश में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। फ्लाइटों की संख्या बढ़ने से पर्यटन और यात्रा सीजन में इसका लाभ मिलेगा। अन्य राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां भी शुरू हो गई है। जिस कारण एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिस कारण विमानन कंपनियों ने अपनी फ्लाइटों की संख्या बढ़ा दी है।

एयरपोर्ट पर देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ आदि के लिए दो या उससे अधिक फ्लाइटें मौजूद हैं। रीजनल कनेक्टिविटी के तहत पिथौरागढ़, पंतनगर और अमृतसर को भी सीधी फ्लाइट से जोड़ा गया है। देहरादून एयरपोर्ट पर 31 मार्च से लेकर 26 अक्टूबर तक के फ्लाइट शेड्यूल में दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, अमृतसर, जयपुर, पिथौरागढ़, पुणे, हैदराबाद, पंतनगर, लखनऊ, प्रयागराज, बंगलूरू, हिसार के लिए फ्लाइटों को मंजूरी दी गई है। इसमें इंडिगो की कुल 18, विस्तरा की दो, एलायंस एयर की चार और फ्लाईबिग की एक फ्लाइट शामिल है। पिछले समर शेड्यूल में 26 फ्लाइटों को मंजूरी मिली थी। जिसमें अकाशा और गो फर्स्ट की फ्लाइट भी शामिल थी। अकाशा ने शेड्यूल के बावजूद अपनी फ्लाइट शुरू नही की थी। इस बार किसी नई एयरलाइंस का शेड्यूल में नाम नहीं है। इंडिगो अभी भी सबसे अधिक फ्लाइट संचालित करने वाली विमानन कंपनी बनी हुई है।

देहरादून के लिए जारी समर शेड्यूल सूची

क्रंम संख्याएयरलाइंसआगमनप्रस्ताथानशहरइस दिन आएगी
1इंडिगो7:258:00 सुबहदिल्लीसप्ताह में सभी दिन
2इंडिगो8:008:30अहमदाबादसभी दिन
3इंडिगो9:109:45अहमदाबादसिर्फ बुधवार
4इंडिगो9:4010:10दिल्लीसभी दिन
5एलायंस एयर10:0010:25पंतनगरसोम, बुध, शुक्र, रवि
6इंडिगो10:3510:55जयपुरसभी दिन
7फ्लाईबिग3:5510:50पिथौरागढसभी दिन
8इंडिगो11:0511:45मुंबईसभी दिन
9इंडिगो11:2512:00हैदराबादसभी दिन
10इंडिगो11:2512:05हैदराबादसिर्फ शनिवार
11एलाायंस एयर1:201:45अमृतसरसोम, बुध, शुक्र, रवि
12इंडिगो1:402:00लखनऊबुध छोड़ सभी दिन
13इंडिगो1:502:15प्रयागराजसभी दिन
14विस्तारा2:202:55मुंबईसभी दिन
15विस्तारा2:15 3:20दिल्लीसभी दिन
16इंडिगो3:504:20लखनऊसभी दिन
17इंडिगो4:10 4:45दिल्लीसभी दिन
18इंडिगो5:05 5:50पुणेसभी दिन
19इंडिगो5:358:05बंगलूरूसभी दिन
20इंडिगो 5:356:10मुंबईसभी दिन
21इंडिगो5:458:25दिल्लीसभी दिन
22एलायंस एयर6:056:30हिसारसोम, बुध, शुक्र, रवि
23एलायंस एयर6:056:30दिल्लीसोम, मंगल, बृह, शुक्र, शनि
24इंडिगो6:557:15जयपुरसभी दिन
25इंडिगो7:308:05दिल्लीसभी दिन

तीसरे स्थान पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल तीन अप्रैल से 23 अक्टूबर तक के लिए है। 10 नंबर पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल छह अप्रैल से 26 अक्टूबर तक का है। 12 नंबर पर इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल एक अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक का है। बाकि सभी फ्लाइटों का शेड्यूल 31 मार्च से 26 अक्टूबर तक का है।

You Might Also Like

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 29, 2024 March 29, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों? गर्मियों में महिलाओं को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और क्यों?
Next Article देहरादून में पत्नी की हत्या कर भागा पति, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला उसका शव देहरादून में पत्नी की हत्या कर भागा पति, फिर रेलवे ट्रैक पर मिला उसका शव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?