By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे डटा रहा स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य सचिव ने की मेडिकल टीम की सराहना
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे डटा रहा स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य सचिव ने की मेडिकल टीम की सराहना
उत्तराखंड

खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे डटा रहा स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य सचिव ने की मेडिकल टीम की सराहना

Janhitexpress
Last updated: 2025/02/16 at 12:35 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे डटा रहा स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य सचिव ने की मेडिकल टीम की सराहना
SHARE

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने भी चाक-चौबंद प्रबंध किये थे। खिलाड़ियों के उपचार और उन्हें सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी खेल स्टेडियमों और निकटस्थ स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात रही। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए चाक चौंबद व्यवस्थायें की गई थी।
“38वें राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवमयी क्षण थे। खिलाड़ियों और मेहमानों को उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता थी, और हम इसे हर स्तर पर सुनिश्चित करने में सफल रहे।
हमारी टीम ने खिलाड़ियों और मेहमानों की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखा गया।”

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही थी। उन्होंने कहा देहरादून, टिहरी, नैनीताल, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी, और चंपावत जनपदों में हुई खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा अधिकांश मामले मसल्स पेन, मोच, खेल के दौरान हल्की चोट लगना, डिहाईड्रेशन, बुखार व बदन दर्द के थे।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें 9 जनपदों के 11 इंवेंट स्थलों में चौकस रही। मेडिकल टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार के अनुसार मेडिकल टीमें स्वास्थ्य केंद्र और स्टेडियम में 24 घंटे तैनात रही। उन्होंने खेलों के दौरान बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सभी डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य सहयोगियों की सराहना की। उन्होंने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए 141 टीमों का गठन किया गया था, जिनमें राज्य स्तर पर नोडल अधिकारियों और जिला स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों को तैनात किया गया था। राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी, सह नोडल अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित प्रबंधन किया गया। खिलाड़ियों की चिकित्सा देखभाल के लिए महाराणा प्रताप स्टेडियम, रायपुर और धन्वंतरि ब्लॉक, देहरादून में 10 बैडेड अस्पताल संचालित किए गए थे, वहीं आईजीआईसीएस स्टेडियम, गोला पार हल्द्वानी में दो बैडेड अस्पतालों का संचालन हुआ।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि इस आयोजन में 150 डॉक्टर, 300 नर्सिंग स्टॉफ, 25 फिजियोथेरेपिस्ट, 30 फार्मासिस्ट और 50 वार्ड ब्वॉय तैनात थे। साथ ही 115 एंबुलेंस राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैनात की गई थी, जो विभागीय और 108 सेवा के तहत संचालित थीं। इसके अलावा, 05 बैड एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा विभाग में रिजर्व रखे गए थे, और हैली एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही 50 चिकित्साधिकारियों को एम्स ऋषिकेश में कैपिसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

You Might Also Like

उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ

पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या

जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या

पूरा हो रहा देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प- सीएम धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 16, 2025 February 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पहली बार देहरादून में होगा पेपरलेस बजट सत्र, विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी पहली बार देहरादून में होगा पेपरलेस बजट सत्र, विधानसभा सचिवालय की तैयारी पूरी
Next Article प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर मिलेगी मुफ्त कोचिंग प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर मिलेगी मुफ्त कोचिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
उत्तराखंड March 23, 2026
पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
उत्तराखंड March 23, 2026
उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
जल्द साकार होगा खेल विश्वविद्यालय का सपना- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 23, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ
  • पौड़ी में ‘जन-जन की सरकार-चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन
  • उपलब्धियों का कालखंड रहे सरकार के चार साल- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?