By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज होगा भव्य समापन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का लिया जायजा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज होगा भव्य समापन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का लिया जायजा
उत्तराखंड

38वें राष्ट्रीय खेलों का आज होगा भव्य समापन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का लिया जायजा

Janhitexpress
Last updated: 2025/02/14 at 6:55 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
38वें राष्ट्रीय खेलों का आज होगा भव्य समापन, मुख्यमंत्री धामी ने तैयारियों का लिया जायजा
SHARE

मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

राज्य में खेल सुविधाओं का विकास हुआ – मुख्यमंत्री धामी 

हल्द्वानी। 17 दिन चले 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुक्रवार को समापन होने जा रहा है। इतने दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने वाला गौलापार का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम विदाई के इस पल के लिए सजकर तैयार हो गया है। शहर भी समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तकबाल को तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान मंच निर्माण, साज सज्जा, बैठने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। स्टेडियम के ऑडिटोरियम में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कहा कि यह राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। समापन कार्यक्रम को भव्यता से संपन्न करना है। निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, दर्शकदीर्घा और अन्य सभी सुविधा बेहतर हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सभी प्रतियोगिताएं राज्य के भीतर ही संपन्न हुईं। राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ा। इसके लिए यहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद हों। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को दोपहर बाद 3:10 बजे बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 3:40 बजे हल्द्वानी के आर्मी हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से गृहमंत्री कार से चार बजे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स गौलापार पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। वह शाम 5:25 बजे गौलापार हेलिपैड से बरेली एयरपोर्ट को रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खेल सुविधाओं का विकास हुआ है। प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब देवभूमि ही नहीं, खेल भूमि के रूप में भी स्थापित होगा। खिलाड़ियों के व्यक्तित्व का विकास होगा और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन अवसर मिलेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि आमंत्रित लोगों के लिए शटल सेवा तीन स्थानों से चलाई जाएगी। पहली शटल सेवा हल्द्वानी के डिग्री कॉलेज के पीछे एमबी इंटर कॉलेज मैदान से चलाई जाएगी।

यह बैगनी कार्डधारकों को स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पार्किंग पर उतार देगी जहां से पैदल चलकर गेट नंबर 2 से बैगनी कार्ड धारक एंट्री करेंगे। इसी प्रकार दूसरी शटल सेवा गौला रोखड़ आरटीओ फिटनेस सेंटर गोला पुल के नजदीक यानी पुराने स्लाटर हाउस के बगल में से चलाई जाएंगी जो इसी प्रकार गेट नंबर 2 के पास पार्किंग में आगंतुकों को उतार कर सभी की एंट्री गेट नंबर 2 से होगी।

राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में मेघालय के मुख्यमंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा समेत कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया, युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री रक्षा निखिल खड़से, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत कई हस्तियां मौजूद रहेंगी।

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण

वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर

स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट

उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 14, 2025 February 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ज्यादा वजन बढ़ना स्वास्थ्य के लिए होता है खतरनाक, आइए जानते हैं वेट लॉस करने के उपाय  ज्यादा वजन बढ़ना स्वास्थ्य के लिए होता है खतरनाक, आइए जानते हैं वेट लॉस करने के उपाय 
Next Article री-रिलीज फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘सनम तेरी कसम’, सात दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए  री-रिलीज फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘सनम तेरी कसम’, सात दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपए 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
lyfstyle March 24, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
उत्तराखंड March 24, 2026
‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
मनोरंजन March 24, 2026
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण
उत्तराखंड March 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद
  • ‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?