By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, भ्रष्टाचार विरोधी छवि से बनाई पहचान
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, भ्रष्टाचार विरोधी छवि से बनाई पहचान
देश-विदेश

नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, भ्रष्टाचार विरोधी छवि से बनाई पहचान

Janhitexpress
Last updated: 2025/09/13 at 8:31 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
नेपाल की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की, भ्रष्टाचार विरोधी छवि से बनाई पहचान
SHARE

काठमांडू। नेपाल में पहली बार किसी महिला ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद संभाला है। पूर्व सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को शुक्रवार रात राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शपथ दिलाई। जन-जेनरेशन (Gen-Z) प्रदर्शनकारियों के समर्थन से सत्ता में आईं सुशीला कार्की को देश में एक ईमानदार और सख्त छवि वाली नेता माना जाता है। इसके साथ ही वे नेपाल के 220 सालों के इतिहास में इस पद तक पहुंचने वाली पहली महिला बन गईं हैं।

नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रही कार्की

कार्की पहले भी इतिहास रच चुकी हैं। 2016 में वे नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस बनी थीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई अहम फैसले दिए, जिनमें सरोगेसी को बिजनेस बनने से रोकना शामिल है। उनके नेतृत्व वाली बेंच ने कहा था कि किराए की कोख गरीब महिलाओं का शोषण कर रही है, जिसके बाद नेपाल में सरोगेसी टूरिज्म पर रोक लगी।

2017 में कार्की के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव 

2017 में उस समय की प्रचंड सरकार ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया था। आरोप लगाया गया कि वे राजनीतिक दबाव को नज़रअंदाज़ कर फैसले देती हैं। लेकिन कार्की के समर्थन में हजारों लोग काठमांडू की सड़कों पर उतर आए और सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके पक्ष में आदेश दिया। नतीजा यह हुआ कि संसद को प्रस्ताव वापस लेना पड़ा।

कार्की का निजी जीवन भी रहा सुर्खिया में 

कार्की का निजी जीवन भी सुर्खियों में रहा। उनके पति दुर्गा प्रसाद सुबेदी कभी क्रांतिकारी आंदोलनों में सक्रिय रहे और 1973 में उन्होंने साथियों के साथ एक विमान हाइजैक किया था। यह घटना नेपाल के इतिहास की पहली हाइजैकिंग थी। हालांकि, कार्की ने पति के विवादित अतीत से दूरी रखते हुए अपनी पहचान मेहनत और ईमानदारी से बनाई।

कार्की का भारत से जुड़ाव गहरा 

सुशीला कार्की का भारत से भी गहरा जुड़ाव है। उन्होंने वाराणसी के बीएचयू से पढ़ाई की और अक्सर कहा कि गंगा किनारे बिताए दिन उनकी जिंदगी की सबसे यादगार यादें हैं। बिराटनगर की रहने वाली कार्की भारत-नेपाल सीमा से बेहद नज़दीक पली-बढ़ी और हिंदी भी समझती हैं।

भारत-नेपाल रिश्ते पर रुख सकारात्मक

भारत-नेपाल रिश्तों पर वे हमेशा सकारात्मक रुख रखती हैं। उनका कहना है कि दोनों देशों की जनता भावनात्मक रूप से जुड़ी है और छोटे-मोटे मतभेद रिश्तों की मजबूती को प्रभावित नहीं कर सकते।

देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर अब कार्की पर राजनीतिक स्थिरता और भ्रष्टाचार विरोधी उम्मीदों का बोझ है। आम लोगों को विश्वास है कि वे अपने सख्त और निष्पक्ष फैसलों  से नेपाल की राजनीति को नई दिशा देंगी।

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप

नोएडा में कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों में की तोड़फोड़

देश की मजबूती ही नागरिकों के बेहतर भविष्य की नींव होती है- RSS प्रमुख मोहन भागवत

‘मुस्लिम-विरोधी’ आरोपों पर ई. के. पलानीस्वामी का पलटवार, डीएमके की नीतियों पर उठाए सवाल

नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 13, 2025 September 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से हाहाकार, सैकड़ों सड़कें बंद हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से हाहाकार, सैकड़ों सड़कें बंद
Next Article मुख्यमंत्री योगी से भेंट: IIT रुड़की विस्तार और सिंचाई परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा मुख्यमंत्री योगी से भेंट: IIT रुड़की विस्तार और सिंचाई परियोजनाओं पर हुई अहम चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप
देश-विदेश राजनीति April 14, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड April 14, 2026
‘भूत बंगला’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, फिल्म से हटाये गए कई सीन
‘भूत बंगला’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, फिल्म से हटाये गए कई सीन
मनोरंजन April 14, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड April 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा हमला, विभाजन की राजनीति का लगाया आरोप
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
  • ‘भूत बंगला’ को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, फिल्म से हटाये गए कई सीन
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?