देहरादून: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर उत्तराखंड की यात्रा पर निकले हैं। सुपरस्टार रजनीकांत बीते दिन उत्तराखंड पहुंचे। बता दें कि अभिनेता प्रदेश केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन करने आए है। खबरों की माने तो वो यात्रा के लिए रवाना हो गए है। बुधवार शाम उत्तराखंड आने के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
मीडिया से बातचीत कर उन्होंने कहा, ‘सभी को आध्यात्मिकता की आवश्यकता है। ये हर एक व्यक्ति के लिए इम्पोर्टेन्ट है। आध्यात्मिक का मतलब है शांति का अनुभव करना। साथ ही भगवान में विशवास रखना। हर वर्ष वो अपनी आध्यात्मिक यात्राओं से कुछ नया अनुभव पाते है।’
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: Actor Rajnikanth says, "I am going to Badrinath and Kedarnath Dham…" pic.twitter.com/vCUitnCFyW
— ANI (@ANI) May 29, 2024
मीडिया से बातचीत करने के बाद रजनीकांत ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे। ऋषिकेश में ही अभिनेता ने रात बिताई। जिसके बाद आज सुबह ऋषिकेश से अभिनेता बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने के लिए निकल गए है। बदरी धाम और केदार बाबा के दर्शन करने के बाद रजनीकांत द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे।