By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल
देश-विदेश

नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/31 at 12:26 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, कई घायल
SHARE

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, कुछ की हालत गंभीर

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ क्षेत्र स्थित मघड़ा गांव में बड़ा हादसा हो गया। माता शीतलाष्टमी मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चैत्र माह के आखिरी मंगलवार के अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। मेला होने के कारण भीड़ और बढ़ गई थी। इसी दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

घायलों को तुरंत बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मेला और मंदिर को अस्थायी रूप से बंद करा दिया है और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

मृतकों में अब तक दो महिलाओं की पहचान हो सकी है, जिनमें सकुन्त बिहार निवासी रीता देवी (50) और नूरसराय के मथुरापुर निवासी रेखा देवी (45) शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। परिजनों के मुताबिक, वे मेला देखने गई थीं, लेकिन भीड़ के बीच हादसे का शिकार हो गईं।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए गए थे। बताया जा रहा है कि जिले में अन्य बड़े कार्यक्रमों के चलते पुलिस बल की तैनाती सीमित थी।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कराई जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत

नेपाल की राजनीति में नया दौर, युवा नेता बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत

लोगों के मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 31, 2026 March 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्राइम-सस्पेंस से भरपूर ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज क्राइम-सस्पेंस से भरपूर ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज
Next Article गर्मी में क्यों फायदेमंद है दही- भुना जीरा, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ गर्मी में क्यों फायदेमंद है दही- भुना जीरा, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार-रेस्टोरेंट्स पर पुलिस का शिकंजा, 2 संचालकों पर केस दर्ज
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार-रेस्टोरेंट्स पर पुलिस का शिकंजा, 2 संचालकों पर केस दर्ज
उत्तराखंड March 31, 2026
शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढाई जाए- मुख्य सचिव
शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढाई जाए- मुख्य सचिव
उत्तराखंड March 31, 2026
गर्मी में क्यों फायदेमंद है दही- भुना जीरा, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
गर्मी में क्यों फायदेमंद है दही- भुना जीरा, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य March 31, 2026
क्राइम-सस्पेंस से भरपूर ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज
क्राइम-सस्पेंस से भरपूर ‘कप्तान’ का ट्रेलर रिलीज
मनोरंजन March 31, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार-रेस्टोरेंट्स पर पुलिस का शिकंजा, 2 संचालकों पर केस दर्ज
  • शहर और आसपास के क्षेत्रों में पीक ऑवर और रात की गस्त बढाई जाए- मुख्य सचिव
  • गर्मी में क्यों फायदेमंद है दही- भुना जीरा, आइये जानते हैं क्या कहते है स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?