By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड

मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/18 at 11:25 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत
SHARE

कहा, चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों पर भी रखी जायेगी कड़ी नजर

व्यापार संघों के साथ जन जागरूकता अभियान चलाने के दिये निर्देश

देहरादून। खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत खाद्य पदार्थों की सैम्पलिंग के साथ ही जनजागरूकता पर भी फोकस रहेगा। चारधाम यात्रा के मध्यनजर मुख्य यात्रा पड़ावों पर स्थानीय व्यापार संघों के साथ जन जागरूकता गोष्ठियों का भी आयोजन किया जायेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिये प्रदेशभर में 15 दिन का विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के सैम्पल लेने के साथ ही जन जागरूकता अभियान भी चलाने को कहा। विशेषकर चार धाम यात्रा के मध्यनजर मुख्य पड़ावों पर पड़ने वाले बाजारों व कस्बों में व्यापारियों के साथ मिलकर जन जागरूकता गोष्ठि करने व मिलावटखोरी रोकने के लिये कड़े कदम उठाने के निर्देश दिये गये। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को चार धाम यात्रा के मध्यनजर खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार करने को कहा। साथ ही मिलावटखोरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर खाद्य संरक्षा संबंधी होर्डिंग लगाने, व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर खाद्य पदार्थों से संबंधित जानकारी व टोल फ्री नम्बर अनिवार्य रूप से डिस्प्ले करने, फूड सेफ्टी आॅन व्हील मोबाइल वैन के माध्यम से जगह-जगह खाद्य पदार्थों की टेस्टिंग करने के निर्देश दिये। डाॅ. रावत ने प्रदेशभर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार, हाट व मेलों में विशेष निरीक्षण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि खाद्य संरक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु 7.34 करोड़ की कार्ययोजना भारत सरकार को भेजी गई थी, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। जिसके तहत जनजागरूकता अभियान, गोष्ठियां, आईईसी कार्यशालायाएं तथा ईट राइट कम्पेन आदि सांचालित किये जायेंगे।

वर्चुअल बैठक में सचिव स्वास्थ्य एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ. सुनीता टम्टा, निर्देशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. अजय कुमार आर्य, निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. शिखा जंगपांगी, नोडल चार धाम यात्रा डाॅ. सुजाता, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डाॅ. आर.एस. बिष्ट, उपायुक्त एफडीए गणेश कण्डवाल, अपर आयुक्त एफडीए ताजबर सिंह सहित देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चमोली जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बाॅक्स

प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे खाद्य संरक्षा के रिक्त पद
विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने खाद्य संरक्षा विभाग में लम्बे समय से रिक्त खाद्य निरीक्षक सहित अन्य कार्मिकों के पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा के मध्यनजर कार्मिकों की कमी को दूर करने के लिये रिक्त पदों को शीघ्र प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाना आवश्यक है। जिसकी अनुमति का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने को कहा है।

You Might Also Like

राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक

मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट

मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 18, 2026 March 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’ मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड March 18, 2026
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
उत्तराखंड March 18, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
उत्तराखंड March 18, 2026
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
स्वास्थ्य March 18, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश
  • रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?