By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ओवरटेक विवाद में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हुई मौत
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > ओवरटेक विवाद में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हुई मौत
उत्तराखंड

ओवरटेक विवाद में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हुई मौत

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/30 at 10:52 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
ओवरटेक विवाद में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हुई मौत
SHARE

कार रोकने के लिए टायर पर चलाई गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी 

देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ओवरटेकिंग को लेकर दो कार सवारों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। स्कॉर्पियो कार सवार व्यक्तियों द्वारा दूसरी कार को रोकने के लिए की गई फायरिंग में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:50 बजे कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव के पास फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत राजपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर मालसी के पास एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और स्कॉर्पियो N कार में सवार लोगों के बीच ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवार लोगों ने फॉर्च्यूनर का पीछा करते हुए उसे रोकने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी को गोली लग गई, जिनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर जोहड़ी गांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के साथ मारपीट कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हुए हैं।

घटना के बाद आरोपी मौके पर अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती रोड रेज की घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री धामी ने ‘राजस्व लोक अदालत’ का किया शुभारम्भ

एसएसपी देहरादून का कडा एक्शन, आई0डी0पी0एल0 चौकी के 12 पुलिसकर्मियों को किया निलिम्बित

गैस सिलिंडर संकट का असर, ढाबों और रेहड़ियों में बढे खाने-पीने के दाम

दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 30, 2026 March 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण
Next Article ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
देश-विदेश राजनीति March 30, 2026
50-60 साल की उम्र में रहना चाहते है फिट, सही डाइट और एक्सरसाइज से धीमा करें बुढ़ापे का असर
50-60 साल की उम्र में रहना चाहते है फिट, सही डाइट और एक्सरसाइज से धीमा करें बुढ़ापे का असर
स्वास्थ्य March 30, 2026
ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत
ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत
देश-विदेश March 30, 2026
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव का किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंड March 28, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, एमएलसी पद से दिया इस्तीफा
  • 50-60 साल की उम्र में रहना चाहते है फिट, सही डाइट और एक्सरसाइज से धीमा करें बुढ़ापे का असर
  • ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट को बनाया निशाना, हमले में भारतीय नागरिक की मौत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?