By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: देहरादून में सनसनीखेज वारदात- तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में सनसनीखेज वारदात- तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड

देहरादून में सनसनीखेज वारदात- तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/11 at 12:42 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
देहरादून में सनसनीखेज वारदात- तिब्बती मार्केट के सामने युवक की गोली मारकर हत्या
SHARE

वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपी 

देहरादून। शहर के तिब्बती मार्केट क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर दोपहिया वाहन से मौके पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह (40) के रूप में हुई है, जो अमरदीप गैस एजेंसी के संचालक बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि अर्जुन परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आए थे और इसी दौरान जब वह अपनी कार में बैठे थे, तभी अचानक आए हमलावरों ने उन पर गोली चला दी, जो सीधे सीने में लगी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

गौरतलब है कि देहरादून जिले में दो सप्ताह के भीतर यह चौथी हत्या है। इससे पहले 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में एक छात्रा की हत्या हुई थी। 31 जनवरी को ऋषिकेश में एक महिला प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि 2 फरवरी को देहरादून के मच्छी बाजार में गुंजन नामक युवती की चापड़ से हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

You Might Also Like

एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री धामी

धामी कैबिनेट की बैठक में इन छह प्रस्तावों पर लगी मुहर

सरस मेला और फूड फेस्टिवल की सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं- गणेश जोशी

आपदा प्रबंधन प्लान को औपचारिकता नहीं, कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाएं- विनोद कुमार सुमन

शहरों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित किया जाएगा- डॉ आर राजेश कुमार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 11, 2026 February 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये
Next Article सरस मेला और फूड फेस्टिवल की सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं- गणेश जोशी सरस मेला और फूड फेस्टिवल की सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं- गणेश जोशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री धामी
एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 11, 2026
धामी कैबिनेट की बैठक में इन छह प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में इन छह प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखंड February 11, 2026
ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, कई घायल
ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, कई घायल
देश-विदेश February 11, 2026
पैसिव स्मोकिंग- बिना सिगरेट पिए भी सेहत पर मंडराता गंभीर खतरा
पैसिव स्मोकिंग- बिना सिगरेट पिए भी सेहत पर मंडराता गंभीर खतरा
स्वास्थ्य February 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री धामी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में इन छह प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • ब्रिटिश कोलंबिया के एक स्कूल में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, कई घायल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?