By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: 3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 23 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होगी- डॉ. धन सिंह
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > 3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 23 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होगी- डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड

3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 23 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होगी- डॉ. धन सिंह

Janhitexpress
Last updated: 2025/09/20 at 5:34 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 23 सितंबर से पहले कोर्ट में पेश होगी- डॉ. धन सिंह
SHARE

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को 3 दिन में सूची तैयार करने के निर्देश दिए

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठता सूची तीन दिन के भीतर न्यायालय को सौंप दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं है। इसके अलावा विभाग में अधिकारियों के लम्बित पदोन्नति के प्रकरण पर भी शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।

सूबे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च न्यायालय में चल रहे शिक्षकों की वरिष्ठता, पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रकरण को लेकर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें निर्णय लिया गया है कि उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के क्रम माध्यमिक शिक्षा के करीब 3300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अगली सुनवाई से पूर्व न्यायालय में प्रस्तुत कर दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सूची तैयार कर अगली सुनवाई की तिथि 23 सितम्बर से पूर्व न्यायालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा विभाग में अधिकारियों की शीघ्र डीपीसी करा कर रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति करने के भी निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को धारा-27 के तहत विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव मांगने के भी निर्देश दिये, जिसके तहत स्वयं गंभीर रोग से ग्रसित शिक्षक एवं कार्मिक, उनके माता-पिता, पति-पत्नी एवं बच्चे शामिल है।

इसके अलावा स्वयं दिव्यांग शिक्षक एवं कार्मिक व उनके माता-पिता, पति-पत्नी एवं बच्चे तथा विधवा, विधुर, तलाकशुदा, परित्यागता, सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों में तैनात शिक्षकों के पति एवं पत्नी शामिल है। इसके अलावा बैठक में डायट एवं आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये निकटतम विकासखण्ड/जनपद के अधिकारियों को प्राचार्यों के रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार देने को कहा। विभागीय मंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को आपदा मोचन निधि के तहत स्वीकृत धनराशि का नियत समय पर उपयोग करने के निर्देश दिये। साथ ही आपदा संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने को भी कहा।

बैठक में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा रंजना राजगुरू, एम.एम. सेमवाल, उप सचिव अनिल कुमार पाण्डेय, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्राथमिक अजय नौडियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव, प्रेम सिंह राणा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन

डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, कई घायल

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून में ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ का असर, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 71 लोग गिरफ्तार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 20, 2025 September 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत, 10 अब भी लापता देहरादून आपदा में अब तक 30 लोगों की मौत, 10 अब भी लापता
Next Article नए जीएसटी सुधारों से देशवासियों की जेब में बचेंगे दो लाख करोड़- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नए जीएसटी सुधारों से देशवासियों की जेब में बचेंगे दो लाख करोड़- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
खेल March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
उत्तराखंड March 27, 2026
डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
उत्तराखंड March 27, 2026
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, कई घायल
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, कई घायल
उत्तराखंड March 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
  • देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
  • डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?