By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया 
मनोरंजन

एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया 

Janhitexpress
Last updated: 2025/02/23 at 9:21 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया 
SHARE

सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखने के लिए फैंस उतावले रहते हैं। वहीं, तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) को परदे पर साथ देखने को भी फैंस तरस रहे हैं। लेकिन, बात अगर सलमान खान और ऋतिक रोशन के साथ आने की हो तब? तब भी संभव है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने लायक हो। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में सलमान खान और ऋतिक रोशन को एक विज्ञापन में साथ देखा गया और दोनों के फैंस क्रेजी हो गए हैं।

दोनों सितारों को साथ देख क्रेजी हुए फैंस
सलमान खान और ऋतिक रोशन को हाल ही में एक सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में साथ देखा गया है। यह विज्ञापन एक्शन से भरपूर है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। अधिकांश यूजर्स दोनों को साथ में फिल्म देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि निर्माता-निर्देशक एटली को सलाह दे रहे हैं कि साउथ में अगर कोई नहीं मिल रहा हो तो सलमान खान के साथ ऋतिक रोशन को ले लिया जाए।

दर्शकों की हसरत हुई पूरी
यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर’ में सलमान खान और ‘कबीर’ में ऋतिक रोशन नजर आ चुके हैं। मगर, अब तक दोनों का किसी फिल्म में क्रॉसओवर नहीं हुआ। फिल्म में दोनों को साथ देखने के लिए उतावले दर्शकों की हसरत किसी फिल्म से भले पूरी न हुई हो, लेकिन इस एक विज्ञापन से जरूर पूरी हो गई है। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘टाइगर वर्सेज कबीर’।

सलमान की फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं ऋतिक
ऋतिक और सलमान खान को इससे पहले कभी साथ नहीं देखा गया है। हालांकि, साल 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ में ऋतिक रोशन ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसमें शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।

क्या बोले यूजर्स?

फिलहाल इस विज्ञापन पर यूजर्स के कमेंट काफी रोचक हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘टाइगर और कबीर को अब साथ में एक फिल्म करनी चाहिए’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ यह किसी फिल्म से बड़ा विज्ञापन है’। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे, जो ईद पर रिलीज होगी। वहीं, ऋतिक रोशन फिल्म ‘वॉर 2’ पर काम कर रहे हैं।

(साभार)

You Might Also Like

राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

‘डकैत: एक प्रेम कथा’ की रिलीज डेट बदली, अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीज़र रिलीज, हमजा अली मजारी का दिखा खतरनाक अवतार

‘मर्दानी 3’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का दमदार टीज़र जारी, फिल्म की रिलीज डेट का भी हुआ एलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 23, 2025 February 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है – सीएम धामी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है – सीएम धामी
Next Article दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में निभाएंगी विपक्ष के नेता की भूमिका, गोपाल राय ने की औपचारिक घोषणा दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी विधानसभा में निभाएंगी विपक्ष के नेता की भूमिका, गोपाल राय ने की औपचारिक घोषणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?