By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, 17 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, 17 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक 
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, 17 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

Janhitexpress
Last updated: 2025/03/22 at 10:27 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
तमन्ना भाटिया की आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, 17 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक 
SHARE

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ओडेला 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया था। वहीं, अब निर्माताओं ने दर्शकों को खास तोहफा देते हुए आज शनिवार, 22 मार्च 2025 को आखिरकार फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।

फिल्म की रिलीज डेट का एलान
फिल्म के निर्माताओं ने ‘ओडेला 2’ का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया। तमन्ना भाटिया की फिल्म 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने की उम्मीद है। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का नया पोस्टर
वहीं, फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें तमन्ना का नया भयंकर रूप देखने को मिला। तमन्ना के चेहरे पर गहरे घाव और खून के निशान हैं। इसके साथ ही उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में पवित्र शहर वाराणसी को भी दिखाया गया है। पोस्टर में भी रहस्य बना हुआ है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर के बारे में अधिकारी जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

फिल्म का टीजर
फिल्म का दमदार टीजर कुछ हफ्ते पहले प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान जारी किया गया था। यह फिल्म 2021 की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ का सीक्वल है। इस फिल्म में तमन्ना नागा साधु के अवतार में नजर आएंगी। दिसंबर 2024 में तमन्ना के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका लुक जारी किया गया था। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित ‘ओडेला 2 का निर्माण डी मधु ने अपने मधु क्रिएशन्स बैनर के तहत संपत नंदी टीमवर्क्स के सहयोग से किया है। हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अजनीश लोकनाथ ने संगीत तैयार किया है।

(साभार)

You Might Also Like

‘डकैत’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

टीआरपी में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ फिर नंबर-1, ‘गंगा मां की बेटियां’ दूसरे स्थान पर

रोमांस और कॉमेडी से भरपूर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

रहस्यमयी हवेली और ‘वधुसुर’ का खौफ,‘भूत बंगला’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 22, 2025 March 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका 
Next Article विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना  विपक्ष नेता आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर एक बार फिर रेखा सरकार पर साधा निशाना 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
उत्तराखंड April 11, 2026
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 11, 2026
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
स्वास्थ्य April 11, 2026
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
उत्तराखंड April 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
  • युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
  • जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?