By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान
मनोरंजन

SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान

Janhitexpress
Last updated: 2025/09/07 at 8:19 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
SIIMA अवॉर्ड्स 2025 पर छाया ‘पुष्पा 2’, सुकुमार ने पुष्पा 3 का किया ऐलान
SHARE

दुबई में आयोजित SIIMA अवॉर्ड्स 2025 इस बार पूरी तरह से पुष्पा 2: द रूल के नाम रहे। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म ने पांच बड़ी कैटेगिरी में जीत हासिल की। कार्यक्रम के सबसे बड़े सरप्राइज में सुकुमार ने मंच से ही घोषणा कर दी कि पुष्पा 3: द रैम्पेज भी जल्द ही बनने जा रही है।

Contents
पांच बड़े अवॉर्ड्स एक ही फिल्म के नामपुष्पा 3 की आधिकारिक घोषणाकमाई के रिकॉर्डकहानी का अगला अध्याय

पांच बड़े अवॉर्ड्स एक ही फिल्म के नाम

अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर, रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस, सुकुमार को बेस्ट डायरेक्टर, देवी श्री प्रसाद को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और शंकर बाबू कंदुकुरी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का सम्मान मिला। लगातार तीसरी बार SIIMA अवॉर्ड जीतने के बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा – “यह मेरे डायरेक्टर, टीम और सबसे बढ़कर फैन्स के लिए है।”

पुष्पा 3 की आधिकारिक घोषणा

अवार्ड फंक्शन के दौरान होस्ट ने मजाकिया अंदाज में पूछा – “पार्टी नहीं है पुष्पा? और क्या तीसरा पार्ट बनेगा?” इस पर सुकुमार ने अर्जुन और प्रोड्यूसर की ओर देखकर हंसते हुए कहा – “बिल्कुल, पुष्पा 3 आ रही है।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

कमाई के रिकॉर्ड

2021 में आई पुष्पा: द राइज ने 350 करोड़ रुपये की कमाई कर महामारी के दौर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद 2024 में रिलीज पुष्पा 2: द रूल ने 1871 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड कमाई कर नया इतिहास रचा। यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और ऑल इंडिया स्तर पर सिर्फ दंगल से पीछे रही।

कहानी का अगला अध्याय

पुष्पा 2 का अंत एक बड़े क्लिफहैंगर पर हुआ था, जिसने फैन्स के बीच तीसरे पार्ट की मांग को और बढ़ा दिया। पहले कयास थे कि अर्जुन की व्यस्तता और सुकुमार की अन्य फिल्मों की वजह से पुष्पा 3 शायद टल जाए, लेकिन अब आधिकारिक ऐलान ने दर्शकों की उम्मीदों को पंख दे दिए हैं।

You Might Also Like

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार

अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़

अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी भारतीय फिल्म, ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा अवॉर्ड

सस्पेंस और विवाद से भरपूर कहानी, ‘अक्यूज्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 7, 2025 September 7, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब में तबाही मचाती बाढ़, 1500 गांव प्रभावित – अमृतसर के सीमांत गांवों में बर्बादी का मंजर पंजाब में तबाही मचाती बाढ़, 1500 गांव प्रभावित – अमृतसर के सीमांत गांवों में बर्बादी का मंजर
Next Article आपदा के बीच परंपरा कायम, दयारा बुग्याल में 20 दिन बाद मनाया गया अंडुड़ी मेला आपदा के बीच परंपरा कायम, दयारा बुग्याल में 20 दिन बाद मनाया गया अंडुड़ी मेला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
खेल February 26, 2026
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
“सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
उत्तराखंड February 26, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • शिक्षा, नवाचार और युवा सहभागिता से साकार होगा विकसित भारत- सुबोध उनियाल
  • टी20 विश्व कप 2026- भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज 
  • “सा विद्या या विमुक्तये” के आदर्श पर चल रहा सरस्वती शिशु मंदिर- मंत्री सुबोध उनियाल
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?