By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर जनता का अहित नहीं होने दिया जाएगा -त्रिवेंद्र सिंह रावत
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर जनता का अहित नहीं होने दिया जाएगा -त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड

हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर जनता का अहित नहीं होने दिया जाएगा -त्रिवेंद्र सिंह रावत

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/10 at 10:16 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
हरिद्वार कॉरिडोर को लेकर जनता का अहित नहीं होने दिया जाएगा -त्रिवेंद्र सिंह रावत
SHARE

पूर्व सीएम ने प्रेस क्लब हरिद्वार के संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

हरिद्वार। लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में बनने वाले कॉरिडोर को लेकर किसी तरह की आशंका नहीं है और ना ही इस कॉरिडोर से जनता को कोई नुकसान होने वाला है। कॉरिडोर को लेकर जनता किसी भी तरह की कोई आशंका ना रखें। जनता का अहित नहीं होने दिया जाएगा। रावत प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद वे हरिद्वार जिले के खानपुर क्षेत्र में नया सिडकुल विकसित करवाएंगे। रावत ने कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान लागू की गयी विकास योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराते हुए भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास और जनसुविधाओं के लिए कई कदम उठाए।

उन्होंने बताया कि कृषि मंत्री कार्यकाल में पहाड़ी गायों की दूध देने की क्षमता को बढ़ाने के लिए के राज्यके पार्वतीय जिले चंपावत में फार्म हाउसा में एक केंद्र स्थापित किया गया था और बदरी गाय के रूप में पहाड़ी गाय का पेंटेंट कराया। इस गाय की क्षमता बढ़ने के बाद के यह पर्वतीय गाएं प्रतिदिन 4 से 5 लीटर दूध दे रही है। जिससे गाय पालन करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग के ढांचे को न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाया।

रावत ने कहा कि चार साल मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए। जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र अटल आयुष्मान योजना, हरिद्वार में मेडिकल कालेज की स्थापना, जच्चा बच्चा सुपर स्पेशसलिटी हाॅस्पिटल, भूपतवाला में तीस बेड का अस्पताल, रानीपोखरी में विधि विश्वविद्यालय की स्थापना, देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण, हरिद्वार और लालढांग में डिग्री कालेज का निर्माण करने के साथ निजी क्षेत्र के साथ मिलकर स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए।

रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान उन्होंने अनाथालयों में पलने वाले बच्चों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी किया है। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया। हरिद्वार में आश्रम अखाड़ों पर लगाए जा रहे व्यवसायिक कर को समाप्त कर उन्हें गृहकर के अंतर्गत लगाए। उन्होंने बताया कि नगर निगम का विस्तार कर उसमें शामिल किए गए क्षेत्रों को दस साल तक गृहकर में छूट का प्रावधान किया गया। हरिद्वार में अंडरग्राउंड बिजली और रसोई गैस पाईपलाइन योजना लागू की गयी। शहर को जाम से बचाने के लिए रिंग रोड़ का निर्माण चल रहा है। कई फ्लाईओवर बनाए गए हैं। हाकी खिलाड़ी वदना कटारिया के नाम पर स्टेडियम का निर्माण किया गया। प्रदेश में धार्मिक और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के फलस्वरूप प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। खानपुर क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की जाएगी। हरिद्वार जिले में जनसंख्याकी बदलाव को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक लाकर इस संबंध में बड़ी पहल की है। बड़ी तादाद में जमीनों को भी मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनसंख्याकी बदलाव को रोकने के लिए सामाजिक चेतना जरूरी है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा ने मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुष्प गुच्छ भेंट किया‌ और कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर रजनीकांत शुक्ला ने किया।

You Might Also Like

शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम

वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव

सेब काश्तकारों को बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए ₹29.25 करोड़

चमोली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरी कार, पूर्व सैनिक की मौत

उत्तराखंड में SIR को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 10, 2024 April 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BJP में बागियों की एंट्री अब नहीं होगी आसान, CM धामी ने प्रदेश अध्यक्ष को कही ये बात BJP में बागियों की एंट्री अब नहीं होगी आसान, CM धामी ने प्रदेश अध्यक्ष को कही ये बात
Next Article न्यूयॉर्क में जगजीत पवाडिया फिर बनीं अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड की सदस्य न्यूयॉर्क में जगजीत पवाडिया फिर बनीं अंतरराष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण बोर्ड की सदस्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
मनोरंजन March 23, 2026
शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम
शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम
उत्तराखंड March 23, 2026
बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
देश-विदेश March 21, 2026
वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
वन संरक्षण सिर्फ पेड़ लगाना नहीं, बल्कि इसमें पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी शामिल है- भूपेंद्र यादव
उत्तराखंड March 21, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा
  • शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का साहस और त्याग आने वाली पीढ़ियों को देता रहेगा प्रेरणा- सीएम
  • बीजिंग-दिल्ली के बीच सीधी उड़ान सेवाएं होंगी फिर से शुरू, चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने दी जानकारी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?