By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’
उत्तराखंड

‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’

Janhitexpress
Last updated: 2025/04/21 at 10:19 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत मनाया गया ‘प्रवेशोत्सव’
SHARE

नये विद्यार्थियों का स्वागत, बंटी पाठ्यपुस्तकें

देहरादून। स्कूल चलो अभियान के तहत ‘प्रवेशोत्सव’ के माध्यम से सभी सरकारी विद्यालयों में नये बच्चों का दाखिला दिया जायेगा। इसके साथ ही स्कूलों में शत-प्रतिशत छात्र नामांकन एवं मौजूद बच्चों को ठहरने पर भी जोर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों सहित शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को प्रवेश दिलायेंगे इसके साथ ही वह स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन को लेकर प्रोत्साहित करेंगे।

यह बात सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में आयोजित प्रवेशोत्सव के शुभारम्भ अवसर पर कही। डा. रावत ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे। इसके लिये स्कूल चलो अभियान के तहत प्रत्येक राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव अनिवार्य रूप मनाया जायेगा। जिसके तहत विद्यालय में नये बच्चों को दखिला दिया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा सरकारी विद्यालयों में बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है इसके लिये प्रदेश में नई शिक्षा नीति-2020 लागू कर सरकारी स्कूलों को सुविधा सम्पन्न बनाया जा रहा है।

सभी राजकीय विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर एवं निः शुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्धता कराई जा रही है। इसके अलावा सरकार एनईपी-2020 के प्रावधानों के अनुरूप स्कूलों के डिजिटलाइजेशन पर भी फोकस कर रही है। इसके लिये सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, वर्चुअल क्लास, अटल टिंकरिंग लैब, आधुनिक प्रयोगशालाएं आदि की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे बच्चे ऑनलाइन माध्यम से भी अपनी पढ़ाई व प्रयोगात्मक कार्य कर सकेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर कर स्थाई शिक्षकों की भी नियुक्ति की जा रही है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

डा. रावत ने बताया कि प्रवेशोत्सव को सफल बनाने के लिये सभी विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर डॉ. रावत ने विद्यालय में 23 नव प्रवेशित बच्चों का फूलमालाओं से स्वागत कर उन्हें प्रवेश दिलाया, साथ ही उन्हें नई पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की। जिसमें कक्षा-6 में 16 छात्र-छात्राएं, कक्षा-9 में 5 तथा कक्षा-12 में 02 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके उपरांत डॉ. रावत ने पौड़ी जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज सबदरखाल में आयोजित प्रवेशोत्सव में प्रतिभाग कर नवप्रवेशित बच्चों को प्रोत्साहित किया।

प्रवेशोत्सव के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रानीपोखरी सतीश सेमवाल, ग्राम प्रधान रानीपोखरी सुधीर रतूड़ी, ग्राम प्रधान रैनापुर अभिषेक कृषाली, ग्राम प्रधान मौजा राजपाल कृषाली, पीटीए अध्यक्ष चन्द्र सिंह रावत, खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य के. एस. गुसांई, प्राचार्य डायट देहरादून व राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनधि, विभागीय अधिकारी, शिक्षकगण व नवप्रवेशित बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 21, 2025 April 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा पीएम मोदी ने 17वें सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम में लिया हिस्सा
Next Article बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत  बोर्ड परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
उत्तराखंड March 14, 2026
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
उत्तराखंड March 14, 2026
मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
उत्तराखंड March 14, 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
देश-विदेश March 14, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज
  • महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण
  • मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?