देहरादून: उत्तराखंड के जंगलों में आग का सिलसिला अभी जारी है। मंगलवार को 68 स्थानों पर आग लगी। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को 55 जगहों पर कुमाऊं में, पांच जगहों पर गढ़वाल में तो वहीं आठ स्थानों पर वन्य जीव क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आई। बीते 24 घंटे में आग की चपेट में 119.7 हेक्टेयर जंगल आने से राख हो गया।
प्रदेश में कुमाऊं मंडल में आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आई हैं। अब तक प्रदेश में 998 जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 1316.12 हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया है। अब तक सबसे ज्यादा कुमाऊं में सामने आई हैं। कुमाऊं में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं पिथौरागढ़ जिले से सामने आई हैं।
जंगलों में आग लगाने की घटनाओं में लिप्त पाए जाने वाले 389 लोगों के खिलाफ अब तक मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनमें से 329 माले अज्ञात पर दर्ज किए गए हैं। जबकि 60 मामले नामजद मामले हैं। उत्तराखंड में अब तक आग के कारण पांच लोगों की मौत हो चुकी है।