By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: भाजपा के पांचों प्रत्यशियों की नामांकन तिथि तय 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > भाजपा के पांचों प्रत्यशियों की नामांकन तिथि तय 
उत्तराखंड

भाजपा के पांचों प्रत्यशियों की नामांकन तिथि तय 

Janhitexpress
Last updated: 2024/03/20 at 4:58 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
भाजपा के पांचों प्रत्यशियों की नामांकन तिथि तय 
SHARE

देखें,भाजपा प्रत्याशी किस दिन करेंगे नामांकन

तीसरी बार बन रही मोदी सरकार- धामी

भाजपा ने प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर शुरू किया

देहरादून। भाजपा ने पांचों लोकसभा उम्मीदवारों के नामांकन की डेट तय कर दी है। मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में 22 मार्च को अल्मोड़ा, 26 मार्च को टिहरी एवं पौड़ी और 27 मार्च को नैनीताल प्रत्याशियों का नामांकन किया जाएगा। हरिद्वार में ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत के चलते 22 तारीख को प्रत्याशी द्वारा ऑनलाइन नामांकन किया जाएगा । इसके बाद 23 मार्च को कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हरिद्वार में व्यापक रूप में नामांकन किया जाएगा।

भाजपा ने प्रदेश चुनाव मीडिया सेंटर शुरू कर दिया है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि चुनाव वातावरण से साफ है कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मोदी के दिल में बसता हैं और यहां के लोगों के दिल में मोदी है। हम सब मोदी का परिवार हैं, इसलिए सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पांचों सीट उनकी झोली में अर्पित करना है ।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि लक्ष्य से कई अधिक 3 लाख 54 हजार करोड रुपए के निवेश एमओयू साइन करने में हम सफल हुए हैं । उसे पर बेहद खुशी की बात है कि इसमें से 11 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की अब तक ग्राउंडिंग हो चुकी है । उधम सिंह नगर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले तक वहां के लिए हुए 25 हजार करोड रुपए निवेश के सापेक्ष अब तक 18 हजार करोड रुपए के प्रोजेक्ट धरातल पर उतारे जा चुके हैं। इस समिट में 50 देश के प्रतिनिधियों का शामिल होना भी अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हम देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लेकर आए।

हम देश का पहला राज्य बने जिन्होंने यूसीसी को कानून बनाकर राष्ट्रपति से स्वीकृति दिलाई । सभी लोगों के लिए समान कानूनी अधिकार तो सुनिश्चित करने के साथ ही माता बहनों, बड़े बुजुर्गों सभी को सहारा, सुरक्षा और समानता देने का काम भी करता है । हल्द्वानी घटना का जिक्र करते हुए धामी ने कहा सरकार द्वारा स्थिति पर तत्काल नियंत्रण किया गया। लेकिन हमने तय किया कि देवभूमि में प्रेम, शांति एवं सद्भाव के माहौल को खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा । जिसके लिए हम कठोर दंगा रोधी कानून लेकर आए ताकि ऐसी घटनाओं में हुए नुकसान की पाई पाई दंगाइयों एवं उपद्रवियों से वसूली जाये ।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आगामी एक माह प्रदेश स्तर की सभी मीडिया गतिविधियों कार्यक्रमों का संचालन मीडिया सेंटर से ही किया जाएगा ।  इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी की मौजूदगी में गोरखा डेमोक्रेटिक फ्रंट द्वारा अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को दिया गया । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि पत्र में फ्रंट द्वारा स्पष्ट किया गया कि पीएम मोदी की विकास नीति एवं पार्टी की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित होकर वह अपना समर्थन दे रहे हैं । प्रदेश में गोरखा समुदाय से जुड़े लोगों के 4.5 लाख से 5 लाख के करीब मतदाता है। इस दौरान गोरखा फ्रंट के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य विक्रम शाही, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गुरांग, संगठन सचिव देवी शाही, टीकू थापा, श्रीमती शुभवंती उपाध्याय, मधुसूदन शर्मा, बीपी शर्मा, श्रीमती सोना शाही प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य आदित्य कोठारी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौसुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास दायित्व धारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन श्रीमती मधु भट्ट कैलाश पंत सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, कमलेश उनियाल, संजीव वर्मा, मानिक निधि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती सुनीता विद्यार्थी, श्रीमती कमलेश रमन, मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक अजीत नेगी समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद किया ।

You Might Also Like

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी

बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए घोषणाओं के आदेश जारी, मंत्री गणेश जोशी ने दिये अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 20, 2024 March 20, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कठघरे में है सरकार कठघरे में है सरकार
Next Article लोस चुनाव- आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने कसी कमर  लोस चुनाव- आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने कसी कमर 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
उत्तराखंड April 11, 2026
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 11, 2026
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
स्वास्थ्य April 11, 2026
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
उत्तराखंड April 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
  • युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
  • जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?