By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मुख्तार अंसारी ने करवाया था हमला, बाल-बाल बची थी योगी आदित्यनाथ की जान…
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > मुख्तार अंसारी ने करवाया था हमला, बाल-बाल बची थी योगी आदित्यनाथ की जान…
देश-विदेश

मुख्तार अंसारी ने करवाया था हमला, बाल-बाल बची थी योगी आदित्यनाथ की जान…

Janhitexpress
Last updated: 2024/03/30 at 6:59 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
मुख्तार अंसारी ने करवाया था हमला, बाल-बाल बची थी योगी आदित्यनाथ की जान…
SHARE

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात मौत हो गई। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि मुख्‍तार की मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है।माफिया मुख्तार अंसारी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। 2005 के मऊ दंगे के बाद से यूपी के गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी के आंतक के खिलाफ मोर्चा खोला था। जेल जाने से पहले माफिया मुख्तार अंसारी का खौफ लोगों में छाया था और 2005 में मऊ में भीषण दंगा हो गया। मुख्तार अंसारी वहां पर हथियारों को लहराते हुए खुली जीप में घूम रहा था। लोग उसके डर के साए में जी रहे थ।

उस समय के सांसद योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी को चुनौती दी थी और कहा था कि वह मऊ दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिला के रहेंगे। मऊ दंगों के तीन साल बाद यानी साल 2008 में योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी को फिर ललकारा। योगी आदित्यनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में ऐलान किया कि वह आजमगढ़ में आतंकवाद के खिलाफ रैली निकालेंगे लेकिन जब योगी आदित्यनाथ का काफिला निकला तो काफिले के ऊपर हमला हो गया था। गनीमत रही कि किसी तरह योगी आदित्यनाथ ने अपनी जान बचा ली थी, जिस गाड़ी पर हमला हुआ उससे ऐन मौके पर योगी आदित्यनाथ निकल गए थे।

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया था कि ये हमला मुख्तार अंसारी ने कराया था, जिसके बाद से हमेशा योगी आदित्यनाथ, मुख्तार अंसारी के खौफ के खिलाफ लड़ते रहे और जब राज्य के सीएम बने तो मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाकर कोर्ट से कई मामलों में सजा दिलाई।

माफिया मुख्तार अंसारी के गुनाहों की फेहरिश्त बड़ी लंबी है।माफिया मुख्तार अंसारी पर करीब 65 मामले दर्ज थे और उन्हीं में एक मामला है फर्जी शस्त्र लाइसेंस लेने का था। माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ आरोप था कि उसने 10 जून 1987 को दोनाली बंदूक के लाइसेंस के लिए गाजीपुर के जिला मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र दिया था फिर डीएम और एसपी के फर्जी हस्ताक्षर से संस्तुति प्राप्त कर शस्त्र लाइसेंस ले लिया था। फर्जीवाड़ा उजागर होने पर सीबीसीआईडी ने 4 दिसंबर 1990 को मुहम्मदाबाद थाने में मुख्तार अंसारी और तत्कालीन डिप्टी कलेक्टर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

मुख्तार अंसारी पर लाइट मशीन गन खरीदने की योजना बनाने का भी आरोप लगा था, जिसका खुलासा एक रिकॉर्डिग से हुआ था।जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। हालांकि, मुख्तार अंसारी का रसूख उस वक्त इतना था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह से मामले को रद्द करा दिया था।

मुख्तार अंसारी कई मामलों में दोषी थे, उन्हें बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में 29 अप्रैल 2023 को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। कृष्णानंद राय साल 2002 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मोहम्मदाबाद सीट से विधायक चुने गए थे।

विधानसभा सीट से कृष्णानंद राय की जीत को मुख्तार अंसारी और उनके बड़े भाई और बीएसपी लीडर अफजाल अंसारी बर्दाश्त नहीं कर पाए, उन्हें क्षेत्र में अपना दबदबा समाप्त होने का डर सताने लगा था।मुख्तार अंसारी के गैंग ने यूपी के बसनिया चट्टी इलाके में कृष्णानंद के काफिले पर नवंबर 2005 को हमला कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शूटआउट के दौरान छह एके 47 से 500 राउंड गोलियां चली थीं, जिसमें कृष्णानंद राय समेत छह लोगों की मौत हो गई थी।

घटना से पूरा उत्तर प्रदेश दहल गया था। लोगों में गैंगस्टर और प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा था। इस मामले में मुख्तार अंसारी और उनके बड़े भाई को कोर्ट ने साल 2019 में बरी कर दिया था, लेकिन गैंगस्टर को 2023 में कृष्णानंद राय को मारने के जुर्म में 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

You Might Also Like

नेपाल की राजनीति में नया दौर, युवा नेता बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस में आग लगने से 14 लोगों की मौत

लोगों के मतदान का अधिकार छीनने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार- ममता बनर्जी

ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा 20 लाख डॉलर

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत को राहत, अमेरिका से मंगलूरू पहुंचा एलपीजी कार्गो जहाज

TAGGED: crime, Mukhtar Ansari's, national news, uttar pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 30, 2024 March 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम ने बदली करवट, पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बरखे मेघ  तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम ने बदली करवट, पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बरखे मेघ 
Next Article फिल्म चमकीला का ट्रेलर जारी, अमर सिंह चमकीला के किरदार में खूब जचे दिलजीत दोसांझ फिल्म चमकीला का ट्रेलर जारी, अमर सिंह चमकीला के किरदार में खूब जचे दिलजीत दोसांझ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामनवमी के पावन अवसर पर किया कन्या पूजन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामनवमी के पावन अवसर पर किया कन्या पूजन
उत्तराखंड March 27, 2026
नेपाल की राजनीति में नया दौर, युवा नेता बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
नेपाल की राजनीति में नया दौर, युवा नेता बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
देश-विदेश March 27, 2026
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
खेल March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
उत्तराखंड March 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामनवमी के पावन अवसर पर किया कन्या पूजन
  • नेपाल की राजनीति में नया दौर, युवा नेता बालेंद्र शाह ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
  • सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?