By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विधायक महेश जीना ने किया आभार व्यक्त
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विधायक महेश जीना ने किया आभार व्यक्त
उत्तराखंड

मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विधायक महेश जीना ने किया आभार व्यक्त

Janhitexpress
Last updated: 2024/02/27 at 12:26 PM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट विधायक महेश जीना ने किया आभार व्यक्त
SHARE

सदन में महाराज के धाराप्रवाह जवाबों से विपक्ष की रणनीति फेल

देहरादून। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के रिक्त 398 पदों में से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा से चयनित 342 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधायक महेश जीना द्वारा सदन में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि प्रदेश में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीडीओ के कुल 1175 पद सृजित हैं और उनमें से 398 पद रिक्त हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की कमी के कारण ग्राम में विकास योजनाओं की गति में कोई फर्क नहीं पड़ा है क्योंकि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजनाएं निर्मित कर ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड की जा रही है तथा सेवा के अधिकार अधिनियम के तहत अधिसूचित सभी सेवाएं व अन्य प्रमाण पत्र ग्रामीणों को समय पर सुलभ कराई जा रहे हैं। मंत्री महाराज के उत्तर से संतुष्ट होकर विधायक महेश जीना द्वारा सदन में बाकायदा उनका आभार भी व्यक्त किया गया।

सदन में विधानसभा सदस्य गोपाल सिंह राणा के प्रश्न का बेबाकी से सटीक उत्तर देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अवगत कराया कि नानकमत्ता साहिब को मानसखण्ड मिशन द्वितीय चरण के तहत धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किये जाने हेतु चयनित किया गया है और गुरुद्वारे को सिख सर्किट में भी शामिल किया गया है। नानक सागर डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित की जाने के सवाल पर पर्यटन मंत्री  महाराज ने सदन को बताया कि जिला योजना 2024-25 के अन्तर्गत नानक सागर डैम में जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाने के लिए 30 लाख की धनराशि प्रस्तावित की जा रही है।

जनपद उधम सिंह नगर के नानक सागर डैम से उप तहसील नानकमत्ता एवं तहसील खटीमा की कुल कितनी भूमि सिंचित हो रही है विपक्ष के इस सवाल पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सदन को बताया कि नानकमत्ता नहर प्रणाली से 2933 है0 सीसीए के सापेक्ष खरीफ में 1105 है0 एवं रबी में 1300 है0 कुल 2405 है0 क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदान की जा रही है।

सदन के अंदर विपक्ष लगातार आक्रामक होकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर अपने प्रश्नों की बौछार करता रहा लेकिन उन्होंने शालीनता के साथ विपक्ष के सभी सवालों के सटीक और विस्तृत उत्तर देकर चुप करवा दिया।

विपक्षी सदस्य इंजीनियर रवि बहादुर के हरिद्वार जनपद के अंतर्गत ज्वालापुर में सुभाषगढ़ सिंचाई नहर के निर्माण से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सदन जानकारी देते हुए बताया कि सुभाषगढ़ सिंचाई नहर के निर्माण की 695.98 लाख योजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के पश्चात केंद्र पोषित एआईबीपी मद के अंतर्गत योजना का निर्माण किया गया है।

जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर के अंतर्गत हाजीरों ग्राम में फीका नदी पर पुल न होने से स्थानीय जनता को हो रही कठिनाइयों को देखते हुए विधानसभा सदस्य आदेश चौहान ने जानना चाहा कि क्या सरकार इस नदी पर पुल का निर्माण करवाएगी। लोक निर्माण मंत्री महाराज ने सदन को बताया कि स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पुल बनाने का अभी तक कोई मांग पत्र प्राप्त नहीं हुआ है यदि इस तरह का कोई पत्र प्राप्त होता हैतो वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। लोक निर्माण मंत्री ने सदन को यह भी अवगत कराया की जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र जसपुर में भारी बरसात से सड़कों को काफी क्षति हुई थी जिनके मरम्मत भी कर दी गई है, इसके अलावा सरकार जनहित में सड़कों का पुनर्निर्माण भी कर रही है।

विधायक सुमित हृदेश के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री महाराज ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी के अंतर्गत सड़क मार्गों के मरम्मत एवं गड्ढा मुक्त करने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा राज्य मार्गो, मुख्य जिला मार्गों एवं अन्य जिला मार्गो में पोट होल्स, पैच की मरम्मत हेतु मोबाइल एप द्वारा जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है।

भगवानपुर विधायक श्रीमती ममता राकेश के केंद्रीय भूजल बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार सेमी क्रिटिकल जोन में राज्य सेक्टर के अंतर्गत नलकूप का नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण स्वीकृत करने के सवाल पर सिंचाई मंत्री महाराज ने सदन को अवगत कराया की वर्तमान में जनपद हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर एवं ज्वालापुर में राज्य सेक्टर मद के अंतर्गत 150.28 लाख की लागत से दो असफल राजकीय नलकूपों के पुनर्निर्माण की योजना का निर्माण किया जा रहा है। जबकि विकासखंड भगवानपुर में 450.82 लाख की धनराशि के 60 राजकीय नलकूपों के पुनरुद्धार की योजना है। लेकिन योजना की स्वीकृति वित्तीय सांसदों की उपलब्धता पर ही निर्भर होगी।

इसके अलावा प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा सदस्य डॉक्टर प्रमोद नैनवाल और बृजभूषण गैरोला द्वारा सदन में पूछे गए विभिन्न सवालों का सटीक और बेबाकी से विस्तृत जानकारी के साथ जवाब दिया।

You Might Also Like

सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

सीएम धामी ने कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना

जौनसार-बावर में राशन संकट पर डीएम सख्त, विक्रेताओं को चेताया

जनता दरबार और चौपालों के माध्यम से समस्याओं का समाधान हो- मुख्यमंत्री धामी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 27, 2024 February 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा आठवां समन, बढ़ सकती है मुश्किलें  ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा आठवां समन, बढ़ सकती है मुश्किलें 
Next Article बजट विकास के दृष्टिकोण की दूरगामी सोच को उजागर करने वाला है- महाराज बजट विकास के दृष्टिकोण की दूरगामी सोच को उजागर करने वाला है- महाराज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड June 7, 2025
भारत ने आतंकवाद पर अपनाया कड़ा रुख- डॉ. एस. जयशंकर
भारत ने आतंकवाद पर अपनाया कड़ा रुख- डॉ. एस. जयशंकर
देश-विदेश June 7, 2025
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तराखंड June 7, 2025
राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, महाराष्ट्र चुनाव को बताया ‘मैच फिक्सिंग’
राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, महाराष्ट्र चुनाव को बताया ‘मैच फिक्सिंग’
देश-विदेश June 7, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • भारत ने आतंकवाद पर अपनाया कड़ा रुख- डॉ. एस. जयशंकर
  • रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सड़क पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?