By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ऋषिकेश बाईपास निर्माण की स्वीकृति पर महाराज ने जताया आभार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > ऋषिकेश बाईपास निर्माण की स्वीकृति पर महाराज ने जताया आभार
उत्तराखंड

ऋषिकेश बाईपास निर्माण की स्वीकृति पर महाराज ने जताया आभार

Janhitexpress
Last updated: 2026/04/02 at 4:42 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
ऋषिकेश बाईपास निर्माण की स्वीकृति पर महाराज ने जताया आभार
SHARE

ऋषिकेश शहर के भीतर लगने वाले जाम से यात्रियों को मिलेगी निजात

देहरादून। उत्तराखंड में ट्रैफिक जाम को कम करने और चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण के लिए ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी दिये जाने पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा का आभार जताया है।

प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि 12.67 किमी लंबा यह नया एनएच-7 (NH-7) बाईपास नेपाली फार्म (तीनपानी) के पास से शुरू होकर खारास्रोत तक बनेगा, जिससे ऋषिकेश शहर के भीतर लगने वाले जाम से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखण्ड राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर डिजाइन किमी 529750 से किमी 542420 तक भट्टोवाला ढालवाला होते हुए खाराश्रोत पुल तक प्रस्तावित 4 लेन ऋषिकेश बाईपास (पैकेज-01) के निर्माण से सम्बन्धित है। प्रस्तावित बाईपास की कुल लम्बाई 12.670 किमी है, जिसमें 4.876 किमी एलिवेटेड संरचना, 0.50 किमी वायाडक्ट सहित मुख्य पुल, 42 मीटर लघु पुल, 3 अंडरपास (0.364 किमी), 1 रेल ओवर ब्रिज (184 मीटर), 1 ओवरपास (120 मीटर), 1 राउंडअबाउट इंटरसेक्शन, 1 राउंडअबाउट जंक्शन सम्मिलित हैं।

महाराज ने कहा कि भारत सरकार द्वारा परियोजना के लिए ₹1109.79 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करना एक बड़ी पहल है। ऋषिकेश चारधाम यात्रा (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री) का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहाँ से राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय यातायात का अत्यधिक दबाव शहर के भीतर से होकर गुजरता है। भारी यातायात, पर्यटक वाहनों तथा तीर्थयात्रियों की अधिक संख्या के कारण ऋषिकेश शहर में प्रायः यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आवागमन में विलम्ब तथा सड़क सुरक्षा सम्बन्धी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। विशेष रूप से चारधाम यात्रा अवधि और कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात का दबाव और अधिक बढ़ जाता है। प्रस्तावित बाईपास के निर्माण से बाहरी यातायात को शहर में प्रवेश किये बिना सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा, जिससे ऋषिकेश नगर में यातायात दबाव में उल्लेखनीय कमी आयेगी। यह परियोजना तपोवन एवं आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगी।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना पर्यटन एवं तीर्थाटन को प्रोत्साहित करेगी, सड़क सुरक्षा में सुधार करेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इसके अतिरिक्त, परियोजना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा राज्य की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा 2026- व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन

सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए- मुख्य सचिव

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 

सीएम धामी से केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 2, 2026 April 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 
Next Article सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए- मुख्य सचिव सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए- मुख्य सचिव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

चारधाम यात्रा 2026- व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन
चारधाम यात्रा 2026- व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन
उत्तराखंड April 2, 2026
सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए- मुख्य सचिव
सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए- मुख्य सचिव
उत्तराखंड April 2, 2026
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 
उत्तराखंड April 2, 2026
सीएम धामी से केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने की शिष्टाचार भेंट
सीएम धामी से केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड April 2, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • चारधाम यात्रा 2026- व्यवस्थाओं को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन
  • सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए- मुख्य सचिव
  • ऋषिकेश बाईपास निर्माण की स्वीकृति पर महाराज ने जताया आभार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?