By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: दुनिया के लिए यादगार बना महाकुंभ, इन बड़े उद्योगपतियों से लेकर सितारों तक ने आस्था की पावन नगरी में लगायी डुबकी 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > दुनिया के लिए यादगार बना महाकुंभ, इन बड़े उद्योगपतियों से लेकर सितारों तक ने आस्था की पावन नगरी में लगायी डुबकी 
देश-विदेश

दुनिया के लिए यादगार बना महाकुंभ, इन बड़े उद्योगपतियों से लेकर सितारों तक ने आस्था की पावन नगरी में लगायी डुबकी 

Janhitexpress
Last updated: 2025/02/27 at 6:44 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
दुनिया के लिए यादगार बना महाकुंभ, इन बड़े उद्योगपतियों से लेकर सितारों तक ने आस्था की पावन नगरी में लगायी डुबकी 
SHARE

प्रयागराज। संगम तट पर अनेक गौरवशाली क्षणों को अविस्मरणीय बनाकर विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ महाशिवरात्रि पर्व की आखिरी डुबकी के साथ विदा हो गया। दुनिया के लिए इसकी सांस्कृतिक चेतना अनुकरणीय और यादगार बन गई।

संतों-सितारों और राजनेताओं के अद्भुत समागम का भी यह साक्षी बना। महाकुंभ में विश्व की सबसे धनी महिलाओं में शुमार अमेरिकी महिला उद्योगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने संगम पर कल्पवास कर भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया तो दुनिया में गिनती के अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने सेवा के जरिए इसे अविस्मरणीय बना दिया।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपालों के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों ने भी महाकुंभ का हिस्सा बनकर विश्व समुदाय को एकता का संदेश दिया। लॉरेन जाब्स ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में भगवा धारण कर सनातन का वैभव जानने के लिए कमला बन गईं।

इसी तरह अनंत अंबानी ने परेड स्थित सेक्टर एक में जहां अन्नक्षेत्र खोलकर पूरे महाकुंभ में हर संत-भक्त को मन पसंद व्यंजनों की थाली परोसवाई, वहीं गौतम अदाणी ने भी सेक्टर सात, तीन और 22 में एक साथ इस्कॉन के साथ मिलकर अन्नक्षेत्र चलाकर अतिथि सत्कार की मिसाल पेश की।

मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ लगाई डुबकी
मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिला बेन, बेटे आकाश, अनंत के अलावा बहुओं-पोते और बहनों के साथ जहां संगम में डुबकी लगाकर गंगा आरती की, वहीं अदाणी ने भी पूरे परिवार के साथ स्नान कर दान-पुण्य कर सांस्कृतिक गौरव का रंग और गाढ़ा कर दिया।

अद्भुत समागम का साक्षी बना महाकुंभ
इसी तरह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने भी अपने परिवार और राष्ट्र की खुशहाली के लिए संगम में तीन दिन तक डुबकी लगाई। संतों-सितारों के भी अद्भुत समागम का महाकुंभ साक्षी बना।

 संगीत का महाकुंभ बना यादगार 
संगीत का महाकुंभ भी अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। पद्म विभूषण बांसुरी सम्राट पं. हरि प्रसाद चौरसिया, सितार वादक पद्मश्री शिव नाथ मिश्र-देवव्रत मिश्र, पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट, नृत्यांगना डोना गांगुली, हरिहरन समेत कई दिग्गज कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

 ये सितारे आस्था की पावन नगरी में उतरे 
इस महाकुंभ में हॉलीवुड स्टार कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जानसन ने भी संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ की महिमा को नमन किया। इसी तरह सिने स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेराय, अभिनेत्री हेमा मालिनी, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, रवीना टंडन, राशा टंडन, जूही चावला समेत कई सितारे परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के शिविरों में पहुंचे।

You Might Also Like

संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की जेल की सजा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा मुफ्त सैनेटरी पैड

गणतंत्र दिवस परेड 2026- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और झांकियों के विजेताओं की घोषणा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 27, 2025 February 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्या आप भी कई घंटो तक बैठकर करते हैं ऑफिस में काम, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान क्या आप भी कई घंटो तक बैठकर करते हैं ऑफिस में काम, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो आपकी सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान
Next Article प्रदेशभर में झमाझम बरस रहे मेघ, मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज  प्रदेशभर में झमाझम बरस रहे मेघ, मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में गिरावट दर्ज 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?