By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ सड़ा- गला शव 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > crime > लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ सड़ा- गला शव 
crime

लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ सड़ा- गला शव 

Janhitexpress
Last updated: 2024/04/01 at 7:08 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, सूटकेस से बरामद हुआ सड़ा- गला शव 
SHARE

देहरादून। लिव इन में रह रहे एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रमिका की पहले तो बेहरमी से हत्या की। उसके बाद शव को एक सूटकेस में बंद कर देहरादून में आशारोड़ी के जंगल में ठिकाने लगा दिया। रविवार को पुलिस ने जंगल से सूटकेस के अंदर से लड़की का सड़ा गला शव बरादम किया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राशिद(23) पुत्र मुर्सलीन निवासी बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें कि 29 जनवरी को वादिनी शहरुल पत्नी जहीर हसन निवासी जमालपुर कला, हरिद्वार ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज की थी कि उनकी बेटी शहनूर(24) कई दिनों से लापता है। वह देहरादून में ही संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास किराए के कमरे में रहती थी। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की खोजबीन में जुटी थी। वहीं, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बागोवाली में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का काम करता था। वर्ष 2017-18 में उसकी पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से शहनूर से हुई थी। उसके बाद से ही वे लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। सितंबर 2023 में वह शहनूर से मिलने देहरादून आया और उसके बाद संस्कृति लोक कॉलोनी आईएसबीटी के पास एक कमरा किराए पर लेकर दोनों साथ रहने लगे। शहनूर ने बताया था कि वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। लेकिन पता पूछने पर हमेशा टाल देती थी। वह हमेशा रात में देरी से और कई बार अगले दिन सुबह कमरे पर आती थी। उसे लगता था कि उसका किसी से संबंध है इसलिए वह देरी से आती है।

27 दिसंबर को भी वह सुबह दो बजे कमरे पर आई तो इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और शहनूर ने उसे थप्पड़ मार दिया।  जिस पर गुस्से में आकर उसने शहनूर का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद अगले दिन उसने शहनूर की स्कूटी लेकर पटेल नगर लालपुल की तरफ गया, जहां से उसने एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपये भी निकाले। उसके बाद लाल रंग का एक बड़ा सूटकेस खरीदा और उके शव को सूटकेस में रखकर जंगल में फेंक दिया। इसके बाद वह पकड़े जाने के डर से शहनूर की स्कूटी लेकर अपने गांव बागोवाली मुजफ्फरनगर चला गया और वहां से अपनी बहन के घर पानीपत चला गया। वहीं, अब 30 मार्च को वह देहरादून कमरे से अपना सामान लेने आया था। जहां वह पकड़ा गया। 

You Might Also Like

युवक ने धारदार हथियार से हमला कर युवती को उतारा मौत के घाट

कर्नाटक: हुबली में 13 वर्षीय लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

तुषार हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता- मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress April 1, 2024 April 1, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड: सुबह-सुबह दोस्तों के साथ दौड़ रहे के छात्र की मौत, वजह हैरान कर देने वाली… उत्तराखंड: सुबह-सुबह दोस्तों के साथ दौड़ रहे के छात्र की मौत, वजह हैरान कर देने वाली…
Next Article जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी के पक्ष में मतदान की अपील करते मंत्री गणेश जोशी जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी के पक्ष में मतदान की अपील करते मंत्री गणेश जोशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
उत्तराखंड March 13, 2026
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
उत्तराखंड March 13, 2026
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
उत्तराखंड March 13, 2026
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार
देश-विदेश March 13, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र
  • 20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?