By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मानसखण्ड की तरह केदारखण्ड मंदिर माला मिशन भी बनायें- महाराज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मानसखण्ड की तरह केदारखण्ड मंदिर माला मिशन भी बनायें- महाराज
उत्तराखंड

मानसखण्ड की तरह केदारखण्ड मंदिर माला मिशन भी बनायें- महाराज

Janhitexpress
Last updated: 2024/06/15 at 11:51 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
मानसखण्ड की तरह केदारखण्ड मंदिर माला मिशन भी बनायें- महाराज
SHARE

महासू देवता मन्दिर के विकास हेतु 111.00 करोड़ के कार्य प्रस्तावित, illumination और facade lighting के लिए 94.36 लाख स्वीकृत

टिहरी झील विकास हेतु 601.204.00 करोड मंजूर

देहरादून। राज्य में चिन्हित पौराणिक मंदिरों को विकसित करने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन की तरह केदारखण्ड मंदिर माला मिशन भी बनाया जाये और गुंजी घाटी में वेद व्यास की प्रतिमा को लगाने के साथ-साथ श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर पैदल मार्ग पर विभिन्न सुविधायें विकसित करने हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद में वेडिंग डेस्टिनेशन, टिहरी झील निर्माण कार्य, हनोल, टिम्मरसैंण, कार्तिकेय स्वामी, गंगोत्री-यमुनोत्री आदि के मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए पर्यटन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि वह राज्य में चिन्हित पौराणिक मंदिरों को विकसित करने के लिए मानसखंड मंदिर माला की तरह ही केदारखण्ड मंदिर माला मिशन भी बनाये ताकि श्रृद्धालुओं को बेहतर सुविधाओं के अलावा इन प्राचीन और पौराणिक मंदिरों के दर्शनों का लाभ भी मिल सकें।

समीक्षा बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जनपद देहरादून स्थित महासू देवता मन्दिर के विकास हेतु मास्टर प्लान के अन्तर्गत 02 चरणों में रू0 61.00 करोड और रू0 50.00 करोड़ अर्थात कुल रू0 111.00 करोड़ के कार्य प्रस्तावित किये गये हैं। जबकि महासू देवता के illumination और facade lighting के अन्तर्गत रू0 94.36 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद टिहरी झील के आसपास के विकास हेतु एशियाई विकास बैंक (ADB) ने 601.204.00 करोड की फंडिंग को मंजूरी दे दी है। जिसके अन्तर्गत कोटी कॉलोनी से डोबरा चांटी ब्रिज तक 15.7 किमी लंबी पर्यटन सड़क जिसमें समर्पित साइक्लिंग ट्रैक, व्यू पॉइंट, समर्पित हॉकर क्षेत्र तथा कोटि कॉलोनी से तिवार गांव तक 450 मीटर लंबा ग्लास बॉटम पैदल यात्री सस्पेंशन ब्रिज आदि बनाया जायेगा।

महाराज ने कहा कि जनपद चमोली स्थित टिम्मरसैण महादेव मन्दिर के विकास हेतु शासन द्वारा रू0 7.95 करोड़ की राशि अनुमोदित की गयी है। गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के सुनियोजित विकास हेतु ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया जा चुका है। Caravan Park बनाने के भी निर्देश दिये गये हैं। रूद्रप्रयाग स्थित श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर पैदल मार्ग पर विभिन्न सुविधायें विकसित करने हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी, रूदप्रयाग को विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 15 मई, 2024 को कार्तिक स्वामी मन्दिर में 108 बालमपुरी शंख पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें तमिलनाडु के मुरूगन मन्दिरों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये।

उन्होंने बताया कि देहरादून से मसूरी रू0 285.00 करोड़ की लागत से 5.5 कि०मी० लम्बी रोप-वे परियोजना का निर्माण कार्य गतिमान है। जानकी चट्टी से यमुनोत्री रू0166.81 करोड़ की लागत से 3.85 कि0मी0 लम्बी रोप-वे परियोजना में निजी निवेशक की नियुक्ति की जा चुकी है, जिसके द्वारा सर्वे आदि का कार्य गतिमान है। पूर्णागिरी रोप वे रू0 35.00 करोड़ की लागत से 903 मी० लम्बी रोप-वे परियोजना का निर्माण कार्य गतिमान है। राज्य सरकार द्वारा राफ्टिंग को प्रचारित-प्रसारित करने हेतु गंगा नदी के अतिरिक्त अन्य नदियों में राफ्टिंग ऑपरेटरों हेतु शुल्क माफी की घोषणा की गयी है, जिससे अलकनन्दा, टॉस, शारदा, रामगंगा आदि नदियों में भी राफ्टिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। राज्य में पैराग्लाईडिंग ट्रेनिंग को बढ़ावा देने हेतु टिहरी में पैराग्लाईडिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाये जा रहे हैं, जिसमें राज्य के युवाओं को निःशुल्क पैराग्लाईडिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के एसीईओ युगल किशार पंत, श्रीमती पूजा गब्यर्याल, हरीश रड़‌तालिया, श्रीमती पूनम चांद, दीपक खण्डू‌री, सुमित पंत, एस एस संमत, विजय भट्ट आदि अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं

युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां

गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नाटक प्रस्तुत, युवाओं को दिया प्रेरणा संदेश

ऋषिकेश हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार और गलत दिशा बनी हादसे की वजह

सीएम धामी ने किया 126 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 15, 2024 June 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को लगाई फटकार, जारी किया नोटिस दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनीता केजरीवाल को लगाई फटकार, जारी किया नोटिस
Next Article तीसरे कार्यकाल में शासन की निरंतरता बनी रहे तीसरे कार्यकाल में शासन की निरंतरता बनी रहे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

12 देशों पर अमेरिका की यात्रा पाबंदी, अफ्रीकी देशों में बढ़ी नाराजगी
12 देशों पर अमेरिका की यात्रा पाबंदी, अफ्रीकी देशों में बढ़ी नाराजगी
देश-विदेश June 8, 2025
खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
देश-विदेश June 8, 2025
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
उत्तराखंड June 8, 2025
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
युवाओं में तेजी से बढ़ रही बीमारियां
उत्तराखंड June 8, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • 12 देशों पर अमेरिका की यात्रा पाबंदी, अफ्रीकी देशों में बढ़ी नाराजगी
  • खेल और राजनीति के रिश्ते में बंधे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
  • गर्मी का बढ़ेगा असर, मानसून से पहले राहत की उम्मीद नहीं
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?