By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: वजन घटाने के लिए कीटो डाइट है कारगर, इसका पालन करते समय खाएं ये 5 स्नैक्स
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > वजन घटाने के लिए कीटो डाइट है कारगर, इसका पालन करते समय खाएं ये 5 स्नैक्स
स्वास्थ्य

वजन घटाने के लिए कीटो डाइट है कारगर, इसका पालन करते समय खाएं ये 5 स्नैक्स

Janhitexpress
Last updated: 2024/11/08 at 6:31 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
वजन घटाने के लिए कीटो डाइट है कारगर, इसका पालन करते समय खाएं ये 5 स्नैक्स
SHARE

इन दिनों लोग वजन को नियंत्रित रखने के लिए कीटो डाइट का पालन करते हैं, जो असल में फायदेमंद होती है। यह एक लोकप्रिय डाइट है, जो उच्च वसा और कम कार्ब वाले खाद्य पदार्थों पर केंद्रित होती है। कार्ब को घटाने से शरीर कीटोसिस की स्थिति में आ जाता है, जिसके कारण वजन घटाने में मदद मिलती है। आप इस डाइट का पालन करते समय ये 5 स्नैक्स खा सकते हैं।

एवोकाडो
आप अपने कीटोसिस के स्तर को बनाए रखने और ऊर्जा को बढ़ाने के लिए एवोकाडो खा सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड वसा और फाइबर मौजूद होता है, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रह सकता है। इसमें पोटैशियम, विटामिन के और विटामिन ई भी पाए जाते हैं, जिनके जरिए तृप्ति की भावना बढ़ जाती है। आप एवोकाडो को छीलकर टुकड़ों में काटकर खा सकते हैं या इससे गुआकामोल बना सकते हैं।

जुकीनी के चिप्स
अगर आपको स्नैक के तौर पर चिप्स खाना पसंद है, तो आप आलू के चिप्स के बजाय जुकीनी के चिप्स खा सकते हैं। इनमें कार्ब और कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिसके कारण आप इन्हें कीटो डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। जुकीनी के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले जुकीनी को गोल और पतले आकार में काट लें। अब इनपर नमक, जैतून का तेल और काली मिर्च लगाकर इन्हें बेक कर लें।

गुआकामोल के साथ खीरा
कीटो डाइट का पालन कर रहे लोग स्नैक के तौर पर खीरे के टुकड़े और गुआकामोल खा सकते हैं।खीरे में कार्ब कम होते हैं और पानी की मात्रा अधिक होती है। इसके जरिए आप हाइड्रेटेड रह सकते हैं और आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।इसके साथ आप मेक्सिकन गुआकामोल खा सकते हैं, जो एवोकाडो को इस्तेमाल करके बनाई जाने वाली डिप होती है। इसकी रेसिपी के लिए आपको एवोकाडो में सब्जियां और मसाले मिलाने होंगे।

डार्क चॉकलेट
ज्यादातर लोग चॉकलेट को अस्वस्थ मानते हैं, लेकिन आप इसके अपनी कीटो डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आपको स्नैक के तौर पर डार्क चॉकलेट को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होता है, जिनके जरिए पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको बिना चीनी वाली डार्क चॉकलेट ही खानी चाहिए, वर्ना आपका वजन बढ़ सकता है।

चीज
कई लोग वजन घटाने वाली डाइट में चीज को शामिल नहीं करते हैं। हालांकि, इस डेयरी उत्पाद को आप कीटो डाइट का पालन करते समय खा सकते हैं।आप चीज की स्लाइस या चीज स्टिक का सेवन करने पर विचार कर सकते हैं। चीज स्वस्थ वसा से भरपूर होती है, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए आवश्यक होती है। अधिकांश चीज में कार्ब की मात्रा कम होती है, जो उन्हें एक आदर्श स्नैक बनाता है।

You Might Also Like

प्रोटीन शेक फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

क्या आपके शरीर में भी हो रही है खून की कमी? तो अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

इन लोगों को ज्यादा कुट्टू का आटा खाना पड़ सकता है भारी, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 8, 2024 November 8, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छठ महापर्व- पहाड़ से लेकर मैदान तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना छठ महापर्व- पहाड़ से लेकर मैदान तक श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना
Next Article नरेंद्रनगर ब्लॉक के नौडू गांव में सड़क की सुविधा न होने से महिला का जंगल में ही हुआ प्रसव  नरेंद्रनगर ब्लॉक के नौडू गांव में सड़क की सुविधा न होने से महिला का जंगल में ही हुआ प्रसव 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखंड March 24, 2026
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
उत्तराखंड March 24, 2026
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
उत्तराखंड March 24, 2026
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
lyfstyle March 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?