By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
मनोरंजन

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा

Janhitexpress
Last updated: 2025/10/05 at 6:44 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 3 दिन में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
SHARE

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का इंतजार दर्शकों के बीच लंबे समय से था, और रिलीज के साथ ही यह इंतजार जश्न में बदल गया। गुरुवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़कियों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली और फिल्म की कमाई ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया है।

ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत

रिलीज के पहले ही दिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 61.85 करोड़ रुपये की जबरदस्त ओपनिंग की। कन्नड़ संस्करण से 19.6 करोड़ रुपये, तेलुगु से 13 करोड़, हिंदी से 18.5 करोड़, तमिल से 5.5 करोड़ और मलयालम से 5.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई। दूसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और इसने करीब 46 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री कर ली।

तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा 2’ की गूंज

शनिवार को फिल्म की कमाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी। तीसरे दिन ‘कांतारा 2’ ने करीब 55 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 162.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने महज तीन दिनों में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है, जिससे इसका ब्लॉकबस्टर होना तय माना जा रहा है।

तीसरे पार्ट का ऐलान, बढ़ी उत्सुकता

फिल्म में ऋषभ शेट्टी ने न केवल मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि निर्देशन की कमान भी खुद संभाली है। यह फिल्म साल 2022 में आई ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। इसके साथ ही मेकर्स ने तीसरे पार्ट ‘कांतारा चैप्टर 2’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया और रुक्मणि वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

कहानी की झलक

‘कांतारा चैप्टर 1’ की कहानी कदंब साम्राज्य के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कथा में भगवान शिव के भक्त ‘कांतारा’ गांव के लोगों और राजा विजयेंद्र (जयराम) के बांगरा साम्राज्य के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। राजा के पूर्वज ईश्वर के मधुबन पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन दैव की शक्ति ने उन्हें रोक दिया। फिल्म दर्शकों को एक बार फिर आस्था, परंपरा और शक्ति की उस रहस्यमय दुनिया में ले जाती है, जिसने पहले भाग को भी अविस्मरणीय बना दिया था।

इस हफ्ते ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी बड़ी फिल्म भी रिलीज हुई, लेकिन ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे उसका जादू फीका पड़ गया है।

(साभार)

You Might Also Like

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार

अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़

अनिल कपूर की आगामी फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी भारतीय फिल्म, ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा अवॉर्ड

सस्पेंस और विवाद से भरपूर कहानी, ‘अक्यूज्ड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress October 5, 2025 October 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चमोली के सवाड़ गांव में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय, केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति चमोली के सवाड़ गांव में खुलेगा केन्द्रीय विद्यालय, केंद्र सरकार ने दी स्वीकृति
Next Article उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों की पदोन्नति रुकी, सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी किया अनिवार्य उत्तराखंड में हजारों शिक्षकों की पदोन्नति रुकी, सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी किया अनिवार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
उत्तराखंड February 26, 2026
एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
देश-विदेश February 26, 2026
मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
स्वास्थ्य February 26, 2026
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
33,251 बालिकाओं को मिले 145.93 करोड़, नंदा गौरा योजना का पैसा जारी
उत्तराखंड February 26, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन
  • एनसीईआरटी विवाद- सुप्रीम कोर्ट ने किताब की सभी कॉपियां जब्त करने के दिए आदेश
  • मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए क्या खाएं? जानें एक्सपर्ट की सलाह
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?