By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
खेल

आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/12 at 12:05 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
SHARE

बेंगलुरु में खेला जाएगा आईपीएल 2026 का पहला मैच, आरसीबी और हैदराबाद होगी आमने-सामने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जबकि पहले चरण के मुकाबले 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इस दौरान देश के अलग-अलग शहरों में कुल 20 मैच खेले जाएंगे और कई हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान में उतरेगी। आरसीबी इस सीजन में अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले साल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

आईपीएल के पहले चरण में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे, जो देश के 10 अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे। इनमें बंगलूरू, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। इस चरण में चार डबल-हेडर मुकाबले भी रखे गए हैं, जिनमें एक ही दिन दो मैच खेले जाएंगे। दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार 3:30 बजे और शाम का मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा।

फ्रेंचाइजी टीमों के होम वेन्यू भी तय कर दिए गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पांच घरेलू मैच बंगलूरू में और दो मुकाबले रायपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स के चार घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ में जबकि तीन मुकाबले धर्मशाला में आयोजित होंगे। वहीं राजस्थान रॉयल्स के तीन मैच गुवाहाटी और चार मुकाबले जयपुर में खेले जाएंगे।

बीसीसीआई ने फिलहाल केवल पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया है। देश के कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल अभी घोषित नहीं किया गया है। असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव प्रस्तावित हैं, इसलिए इन राज्यों में होने वाले मैचों की तारीखें बाद में तय की जाएंगी। चुनाव कार्यक्रम स्पष्ट होने के बाद आईपीएल के शेष मुकाबलों का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

इस बीच बंगलूरू में होने वाले मुकाबलों को लेकर अंतिम निर्णय अभी बाकी है। कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति 13 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान मैच डे की तैयारियों का मॉक डेमो भी किया जाएगा, जिसके बाद यह तय होगा कि स्टेडियम आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं।

You Might Also Like

22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 12, 2026 March 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
Next Article संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
उत्तराखंड March 12, 2026
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
उत्तराखंड March 12, 2026
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
उत्तराखंड March 12, 2026
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
स्वास्थ्य March 12, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
  • खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?