By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: आईपीएल 2024- आरसीबी ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया  
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > आईपीएल 2024- आरसीबी ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया  
खेल

आईपीएल 2024- आरसीबी ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया  

Janhitexpress
Last updated: 2024/03/26 at 5:39 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
आईपीएल 2024- आरसीबी ने पंजाब किंग्स को चार विकेट से हराया  
SHARE

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 176 रन बनाए। इसके जवाब में आरसीबी ने विराट कोहली की 77 रनों की धमाकेदारी पारी के दम पर 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 178 रन बनाए और चार विकेट से यह मैच जीत लिया। आरसीबी दो अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई है जबकि पंजाब पांचवें स्थान पर है।

पंजाब द्वारा दिए गए 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी हुई थी। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी हुई। कगिसो रबाड़ा ने कप्तान को तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा। फाफ सिर्फ तीन रन बना सके जबकि किंग कोहली ने पहले ओवर में सैम करन के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए चार चौके लगाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कैमरन ग्रीन भी तीन रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, रजत पाटीदार 18 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें हरप्रीत ब्रार ने 86 रन के स्कोर पर बोल्ड किया। ब्रार का कहर यहीं नहीं रुका, उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को भी बोल्ड कर दिया।

टीम को पांचवां झटका विराट कोहली के रूप में 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। हर्षल पटेल ने उन्हें हरप्रीत के हाथों 130 रन के स्कोर पर कैच कराया। धाकड़ बल्लेबाज 49 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 77 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद अनुज रावत भी पवेलियन लौट गए। वह सिर्फ 11 रन बना सके।

17वें ओवर के बाद यह मुकाबला आरसीबी के हाथ से फिसलता दिख रहा था कि सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए दिनेश कार्तिक ने और आठवें नंबर पर उतरे महिपाल लोमरोर ने 48 रन की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। 20वें ओवर में टीम को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी। स्टार फिनिशर ने अर्शदीप सिंह के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाया, दूसरी गेंद वाइड हो गई और तीसरी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया और टीम को पहली जीत दिलाई। पंजाब के लिए हरप्रीत ब्रार और कगिसो रबाड़ा ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि सैम करन और हर्षल पटेल को एक-एक सफलता मिली।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप 2026 में भारत को मिली पहली हार, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया

AUS-W VS IND-W- ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहली टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारत

टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 26, 2024 March 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सिलक्यारा सुरंग में मलबे को हटाने के लिए कार्ययोजना की तैयार, 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च सिलक्यारा सुरंग में मलबे को हटाने के लिए कार्ययोजना की तैयार, 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Next Article लोकसभा चुनाव 2024 – इन दो दलों के पार्टी प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन लोकसभा चुनाव 2024 – इन दो दलों के पार्टी प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

साकार होगा पौड़ी की विरासत को संजोने का सपना, जिलाधिकारी ने हेरिटेज म्यूजियम की प्रगति की समीक्षा की
साकार होगा पौड़ी की विरासत को संजोने का सपना, जिलाधिकारी ने हेरिटेज म्यूजियम की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखंड February 24, 2026
संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है, चुनावी राजनीति नहीं- मोहन भागवत
संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है, चुनावी राजनीति नहीं- मोहन भागवत
उत्तराखंड February 24, 2026
क्या लो ब्लड शुगर हाई ब्लड शुगर से ज्यादा खतरनाक है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
क्या लो ब्लड शुगर हाई ब्लड शुगर से ज्यादा खतरनाक है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य February 24, 2026
डीएम ने पकड़ा कूटरचित दस्तावेज से भूमि क्रय-विक्रय मामला, बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
डीएम ने पकड़ा कूटरचित दस्तावेज से भूमि क्रय-विक्रय मामला, बिल्डर्स क्रेता-विक्रेता पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड February 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • साकार होगा पौड़ी की विरासत को संजोने का सपना, जिलाधिकारी ने हेरिटेज म्यूजियम की प्रगति की समीक्षा की
  • संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है, चुनावी राजनीति नहीं- मोहन भागवत
  • क्या लो ब्लड शुगर हाई ब्लड शुगर से ज्यादा खतरनाक है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?