By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > खेल > चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम 
खेल

चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम 

Janhitexpress
Last updated: 2024/11/16 at 5:42 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
चौथे टी20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से हराया, 3-1 से सीरीज की अपने नाम 
SHARE

नई दिल्ली।  भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 मैच में 135 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने 3-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया। जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा की शतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 148 रन ही बना सकी।

भारत ने दर्ज की तीसरी सबसे बड़ी जीत

रनों के हिसाब से यह दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी शिकस्त है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2023 में 111 रन से हराया। वहीं, यह भारत की रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। पिछले साल भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया था। इससे पहले 2018 में आयरलैंड को 143 रन से मात दी थी। अब टीम ने 135 रनों से हराकर टी20 की अपनी तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 18वीं जीत दर्ज की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 25 मैचों में इस टीम को 17 बार हराया था।

सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए थे। मेजबान टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने सधी हुई पारी खेल टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम वापसी नहीं कर सकी और विशाल स्कोर के सामने घुटने टेक दिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए स्टब्स ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि मिलर ने 36 रनों की पारी खेली। मार्को यानसेन 12 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। भारत के लिए अर्शदीप ने तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पांड्या, रमनदीप सिंह और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

संजू-तिलक के बीच हुई 210* रन की साझेदारी
इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसे लुथो सिपामला ने तोड़ा। उन्होंने छठे ओवर में अभिषेक को निशाना बनाया और क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 200 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा तिलक वर्मा ने संभाला। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू के साथ दूसरे विकेट के लिए 210* रनों की साझेदारी की। दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत का स्कोर 280 के पार पहुंचा। संजू ने 56 गेंदों में छह चौके और नौ छक्के की मदद से 109 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 47 गेंदों का सामना किया और 120 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 255.31 का रहा। उनके बल्ले से नौ चौके और 10 छक्के निकले। इस मैच में संजू ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा और तिलक ने दूसरा शतक जड़ा। दोनों ने इस सीरीज में दो-दो शतक लगाए।

You Might Also Like

टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 700 विकेट

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया

टी20 विश्व कप 2026- भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 16, 2024 November 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Next Article कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ में तेज किया प्रचार-प्रसार, कांग्रेस पर लगाया जनता की अनदेखी का आरोप कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ में तेज किया प्रचार-प्रसार, कांग्रेस पर लगाया जनता की अनदेखी का आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सीएम धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का जाना हालचाल
सीएम धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का जाना हालचाल
उत्तराखंड February 19, 2026
टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
खेल February 19, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड February 19, 2026
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
उत्तराखंड February 19, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सीएम धामी ने दून अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का जाना हालचाल
  • टी20 विश्व कप 2026- भारत की शानदार जीत, नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राज्य में नशे के विरुद्ध कार्रवाई को तेज करने के दिए निर्देश
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?