By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन

Janhitexpress
Last updated: 2025/06/14 at 6:31 AM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार, जानिए फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन
SHARE

वीकेंड छोड़ बाकी दिनों में लगातार घटी कमाई, दर्शक नहीं दिखा रहे रुचि

अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की अदाकारी वाली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आठवें दिन ही फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आई है। लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरूआत औसत रही। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आया। बाकी दिनों फिल्म की कमाई घटती रही। आइए जानते हैं फिल्म ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया।

आठवें दिन का कलेक्शन
फिल्म आठवें दिन 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 127.25 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा कमाई रविवार को की थी, जो 32.5 करोड़ रुपये थी।

फिल्म का टोटल कलेक्शन
‘हाउसफुल 5’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म ने 132 करोड़ रुपये कमाए हैं। चूंकि फिल्म में भारी भरकम कास्ट है इसलिए फिल्म का बजट (250 करोड़) भी बहुत बड़ा है। लेकिन फिल्म की कमाई अभी से ही सिमट गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म को अपना बजट निकालने में अभी बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे।

निर्माताओं ने नहीं छोड़ी कोई कसर
फिल्म को मजेदार बनाने के लिए निर्माताओं ने हर कोशिश की है। इसमें जितने ज्यादा हो सकते थे, उतने ज्यादा स्टार्स लिए गए हैं। फिल्म में ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े सेट और बेहतरीन लोकेशन दिखाई गई है। हालांकि यह सभी चीजें दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकाम हैं।

फिल्म में है भारी भरकम कास्ट
‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में भारी-भरकम कास्ट मौजूद है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज और जॉनी लीवर हैं।

(साभार)

You Might Also Like

‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां देख पाएंगे सीरीज

‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने दो ही दिन में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress June 14, 2025 June 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी- रेखा आर्या प्रदेश के लिए मेडल जीतते ही नौकरी तैयार मिलेगी- रेखा आर्या
Next Article चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन चारधाम यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब, अब तक 28 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
खेल March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
उत्तराखंड March 27, 2026
डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
उत्तराखंड March 27, 2026
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, कई घायल
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत, कई घायल
उत्तराखंड March 27, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप- भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
  • देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर के लिए CMP-2024 पर मंथन
  • डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, पुलिस को दिए गम्भीर व निष्पक्ष जांच के निर्देश
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?