By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: पत्रकारों का हाउस टैक्स हो माफ, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > पत्रकारों का हाउस टैक्स हो माफ, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
उत्तराखंड

पत्रकारों का हाउस टैक्स हो माफ, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Janhitexpress
Last updated: 2025/03/17 at 6:51 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
पत्रकारों का हाउस टैक्स हो माफ, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
SHARE

मेयर ने कहा पत्रकारों के लिए हाउस टैक्स माफी की मांग पर होगी गहन चर्चा

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल और वरिष्ठ समाजसेवी व अधिवक्ता नीरज पांडेय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव हरीश जोशी ने कुशलता पूर्वक किया। उन्होंने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के उद्देश्यों और अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूनियन पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है और समय-समय पर पत्रकारों के कल्याण के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में निवास कर रहे पत्रकारों के घरों का हाउस टैक्स माफ करने की मांग को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन का कहना है कि पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हाउस टैक्स माफी एक सकारात्मक पहल होगी।

महापौर सौरभ थपलियाल ने उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं और उनके हितों का संरक्षण उनकी प्राथमिकता है। महापौर ने नीरज पांडेय द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि समाजसेवा के ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं। उन्होंने नगर निगम की कार्यशैली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही, निगम की आय के स्रोत बढ़ाने पर भी विचार करने की बात कही ताकि शहर के विकास और स्वच्छता के लिए अधिक संसाधन जुटाए जा सकें। महापौर ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की पत्रकारों के लिए हाउस टैक्स माफी की मांग पर गहन चर्चा की जाएगी और सकारात्मक समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

वरिष्ठ समाजसेवी और अधिवक्ता नीरज पांडेय, जो दधीचि देह दान समिति के महासचिव भी हैं, ने अपने संबोधन में देहदान और अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण देहदान और अंगदान है, जिससे न केवल किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाता है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और कहा कि देहदान करने वालों के प्रति समाज हमेशा कृतज्ञ रहेगा। पांडेय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और दूसरों के जीवन में उजाला फैलाएं।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने महापौर सौरभ थपलियाल को उनकी ऐतिहासिक जीत पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापौर के युवा नेतृत्व में देहरादून और अधिक सुव्यवस्थित और सुदृढ़ बनेगा। उन्होंने नीरज पांडेय के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से कई परिवारों की मुस्कान लौट रही है। आशीष ध्यानी ने कहा कि पत्रकार समाज के हित में निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए हाउस टैक्स माफी एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर निगम इस मांग को गंभीरता से लेकर सकारात्मक निर्णय लेगा।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार और यूनियन के संरक्षक नवीन थलेड़ी और चेतन गुरुंग ने अपने विचार साझा किए। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी और यूनियन के वरिष्ठ सदस्य गिरधर शर्मा ने भी पत्रकारों के अधिकारों और चुनौतियों पर चर्चा की। प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक राज, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, संयुक्त मंत्री राजकिशोर तिवारी, सचिव सुशील रावत, प्रचार मंत्री शशि शेखर और सचिन गौनियाल सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया। प्रदेश कार्यकारिणी ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के हित में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन मजबूती से खड़ी रहेगी।

You Might Also Like

वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर

स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट

उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था

सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा- प्रधानमंत्री

उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु दो दिवसीय नेतृत्व कार्यशाला का शुभारम्भ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 17, 2025 March 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article क्या आपको भी हो रही है बार-बार एसिडिटी की समस्या, तो अपनी खानपान की आदतों में करें ये बदलाव, मिलेगी राहत क्या आपको भी हो रही है बार-बार एसिडिटी की समस्या, तो अपनी खानपान की आदतों में करें ये बदलाव, मिलेगी राहत
Next Article प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी री-रिलीज प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी री-रिलीज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
खेल March 24, 2026
वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
उत्तराखंड March 24, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट
स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट
उत्तराखंड March 24, 2026
उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था
उत्तराखंड में चार सालों में और सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था
उत्तराखंड March 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
  • वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 2 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर
  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?