By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: सीमान्त मुनस्यारी पिथौरागढ़ व चम्पावत के लिए उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > सीमान्त मुनस्यारी पिथौरागढ़ व चम्पावत के लिए उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर
उत्तराखंड

सीमान्त मुनस्यारी पिथौरागढ़ व चम्पावत के लिए उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

Janhitexpress
Last updated: 2024/02/22 at 12:26 PM
Janhitexpress
Share
6 Min Read
सीमान्त मुनस्यारी पिथौरागढ़ व चम्पावत के लिए उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर
SHARE

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से पहाड़ी इलाकों के लिए शुरू की हेली सेवा

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास, सभागार में नागरिक उडडयन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत हेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का वर्चुअल रूप से फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधत करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि l दूरस्थ क्षेत्रों को परस्पर जोड़ने और लोगों को आवागमन हेतु सुविधा प्रदान करने में सक्षम तो होगी ही, आपात समय में राहत और बचाव कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक प्रभावी माध्यम भी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों के दर्शन होने के साथ ही लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में जो बाहर चले गये थे, वे अब अपने गाँव वापस आ रहे हैं। इस तरह यह सिर्फ़ हवाई सेवा नहीं, बल्कि रिवर्स पलायन का मार्ग भी है। यही वह मार्ग है, जो हमारे पहाड़ों के घरों को पुनः आबाद करेगा तथा गाँव में रौनक़ लौटाएगा। मुख्यमंत्री ने जोलीग्रांट एयरपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने कुछ दिन पूर्व ही जोलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का शुभारंभ किया है तथा शीघ्र ही अब जोलीग्रांट एयरपोर्ट से पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर, देहरादून-अयोध्या रूट्स पर भी एयर कनेक्टिविटी शुरू की जाएगी। यही नहीं ,हम आगामी समय में त्रिजुगीनारायण, लैंसडाउन आदि स्थानों के लिए भी हेली सेवा की शुरूआत करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से पिथौरागढ़ तक फिक्सड विंग एयरक्राफ्ट सेवाएं विगत 30 जनवरी 2024 से शुरू की जा चुकी है। इस सेवा के प्रारंभ होने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने के लिए एक नया और बेहतर विकल्प मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है तथा राज्य सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को राज्य में आवागमन के लिए हर प्रकार की सुविधा मिले। इसमें हवाई सेवाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां हम जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बना रहे हैं, वहीं पंतनगर एयरपोर्ट को भी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही प्रदेश के रमणिक क्षेत्रों का हवाई माध्यम से दर्शन करने हेतु “जॉय राइड सेवा“, “हिमालयन दर्शन“ आदि सेवाएं भी प्रस्तावित हैं तथा इन सेवाओं के प्रारंभ होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में प्रवेश कर चुका है। उनके नेतृत्व में आज का भारत बड़े सपने देख रहा है और उन्हें पूरा भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आम व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आई है तथा उनके कार्यकाल में 25 करोड लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं। हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर पाए, यह सपना उन्होंने देखा था और इन 10 वर्षों में हम उस सपने को साकार होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां-वहां प्रधानमंत्री का विजन आम आदमी के जीवन में खुशहाली ला रहा है तथा प्रधानमंत्री ने जिस उड़ान योजना की शुरुआत की थी आज हम उसका लगातार विस्तार देख रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में नागरिक उड्डयन को बढ़ावा देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी तथा हम उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं व आप सभी के सहयोग से हम अपने इस संकल्प को पूर्ण करने में अवश्य सफल होंगे।

कार्यक्रम को रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दिल्ली से वर्चुअल रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय पर्यटन व हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिये उड़े देश का हर नागरिक के तहत हवाई सेवा शुरू की गयी थी। इस सेवा से पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि को काफी लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ व चम्पावत के विकास के लिए केंद्र ने 140 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जो भी योजना भेजी जाएगी, उसे शत प्रतिशत स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम को विधायक विशन सिंह चुफ़ाल, अपर सचिव नागरिक उड्डयन सी रवि शंकर, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत तथा हल्द्वानी से जुड़े जन प्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया तथा हवाई सेवा के शुरू होने से क्या क्या फायदा होंगे, के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मोहन सिंह बिष्ट, जोगिंदर सिंह रौतेला, गिरीश जोशी, गणेश भंडारी, सुश्री दीपिका बोरा, धन सिंह, प्रदीप रावत सहित सम्बंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल

एसएसपी दून की दो टूक, सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही को रहे तैयार

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील

साकार होगा पौड़ी की विरासत को संजोने का सपना, जिलाधिकारी ने हेरिटेज म्यूजियम की प्रगति की समीक्षा की

संघ का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है, चुनावी राजनीति नहीं- मोहन भागवत

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 22, 2024 February 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शहबाज शरीफ का पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना तय, पीएमएल-एन और पीपीपी में समझौता हुआ पक्का शहबाज शरीफ का पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनना तय, पीएमएल-एन और पीपीपी में समझौता हुआ पक्का
Next Article महाराज ने दिये महाभारत ट्रेल को विकसित करने के निर्देश महाराज ने दिये महाभारत ट्रेल को विकसित करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
स्वास्थ्य February 25, 2026
बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल
बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल
उत्तराखंड February 25, 2026
अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़
अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़
मनोरंजन February 25, 2026
एसएसपी दून की दो टूक, सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही को रहे तैयार
एसएसपी दून की दो टूक, सत्यापन अभियान में लापरवाही बरतने वाले कार्यवाही को रहे तैयार
उत्तराखंड February 25, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • क्या आपका बच्चा भी लेता है खर्राटे? तो ना करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
  • बढ़ती भूकंपीय संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण नियमों को अधिक सुरक्षित बनाने की पहल
  • अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस पर धीमा प्रदर्शन, फिल्म ने पांच दिन में कमाए इतने करोड़
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?