By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: उत्तराखण्ड के चार गांवों को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखण्ड के चार गांवों को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के चार गांवों को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

Janhitexpress
Last updated: 2024/09/27 at 10:55 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
उत्तराखण्ड के चार गांवों को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
SHARE

जखोल, सूपी, हर्षिल और गुंजी ग्रामों के प्रधानों ने प्राप्त किया पुरस्कार

जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, सूपी को कृषि पर्यटन और हर्षिल व गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज के लिए मिला पुरस्कार

नई दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखण्ड के चयनित ग्रामों के प्रधानों ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार प्राप्त किया गया। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन के लिए चुना गया, जो अपनी ऊंचाई, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों और चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग रूट्स के लिए जाना जाता है। साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के बीच यह गांव तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

उत्तरकाशी जिले के ही हर्षिल गांव और पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज के रूप में सम्मानित किया गया। हर्षिल अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, बर्फ से ढके पहाड़ों और सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध है, जबकि गुंजी गांव, जो चीन और नेपाल सीमा के निकट स्थित है, अपनी सामरिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण विशेष स्थान रखता है। इन गांवों में स्थानीय संस्कृति और आधुनिकता का संगम देखने को मिलता है। बागेश्वर जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए पुरस्कृत किया गया। सूपी गांव अपनी पारम्परिक कृषि पद्धतियों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के तहत यहां पर्यटकों को ग्रामीण जीवन और खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त किया जा सके।

ज्ञातव्य हो कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। संस्कृति एवं प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्य व जीवन शैली को बढ़ावा देने तथा आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को इसमें रखा जाता है। इन्हीं विषयों पर प्रविष्टियां राज्यों से आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष प्रविष्टियों के आधार पर उत्तराखण्ड के चार ग्रामों को चयनित किया गया है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, अपर निदेशक पर्यटन व नोडल अधिकारी पूनम चंद एवं चयनित चार ग्रामों के प्रधान एवं प्रतिनिधि यथा हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, सूपी की ग्राम प्रधान प्रेमा देवी, जखोल के ग्राम प्रधान विनोद कुमार एवं गुंजी के ग्राम प्रतिनिधि कृष गुंज्याल आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत

जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत

बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

2036 ओलंपिक में छा जाने का लें संकल्प: रेखा आर्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 27, 2024 September 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आखिरकार आ ही गया कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का पहला लुक, दिवाली धमाका बनकर आएंगे रूह बाबा आखिरकार आ ही गया कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का पहला लुक, दिवाली धमाका बनकर आएंगे रूह बाबा
Next Article यूएलएमएमसी की निकाय बैठक में कई प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी यूएलएमएमसी की निकाय बैठक में कई प्रोजेक्ट्स को मिली हरी झंडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड June 23, 2025
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
उत्तराखंड June 23, 2025
जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत
जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत
उत्तराखंड June 23, 2025
बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
बस्तियों में 2016 से पहले निर्मित घरों को न दें नोटिस: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड June 23, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, मलबे में दबे कई यात्री; SDRF ने किया रेस्क्यू
  • तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत
  • जोशीमठ के पाताल गंगा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार दो व्यक्ति हुए घायल एक की हुई मौत
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?