By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: तनाव और रिश्तों की खटास को करें दूर, योग से पाएं भावनात्मक मजबूती
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > lyfstyle > तनाव और रिश्तों की खटास को करें दूर, योग से पाएं भावनात्मक मजबूती
lyfstyle

तनाव और रिश्तों की खटास को करें दूर, योग से पाएं भावनात्मक मजबूती

Janhitexpress
Last updated: 2025/08/12 at 10:26 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
तनाव और रिश्तों की खटास को करें दूर, योग से पाएं भावनात्मक मजबूती
SHARE

आज की तेज़ रफ़्तार ज़िंदगी में करियर, नौकरी का दबाव और व्यस्त दिनचर्या इस कदर हावी हो चुके हैं कि रिश्तों के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। कई लोग अपने पार्टनर से अलग शहरों या देशों में रह रहे हैं, जबकि एक ही घर में रहने वाले लोग भी काम के बोझ के कारण एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। नतीजा यह होता है कि एक साथी को अनदेखा महसूस होता है और वह भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करने लगता है।

रिश्तों में दूरी कभी-कभी इतनी गहरी हो जाती है कि व्यक्ति अंदर से टूटने लगता है। ऐसे समय में योग न सिर्फ मानसिक संतुलन लौटाने में मदद करता है, बल्कि आत्म-स्वीकृति, आत्म-प्रेम और भावनात्मक मजबूती भी देता है। अगर आप भी पार्टनर से दूरी या अकेलेपन के कारण तनाव महसूस कर रहे हैं, तो कुछ आसान योगासन आपकी मानसिक सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

पार्टनर से दूरी के भावनात्मक लक्षण

लगातार बेचैनी या घबराहट

खालीपन और अकेलेपन की भावना

मूड स्विंग या अनचाहा रोना

आत्मग्लानि या आत्म-संकोच

ध्यान की कमी और थकान

नींद में गड़बड़ी (बहुत कम या बहुत ज्यादा नींद)

इन लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए इन्हें समय रहते संभालना जरूरी है।

अकेलेपन और तनाव से राहत देने वाले योगासन

1. शवासन – यह रिलैक्सेशन पोज़ शरीर और दिमाग दोनों को शांत करता है। इससे थकान, अनिद्रा, सिरदर्द और तनाव में राहत मिलती है।

2. अनुलोम-विलोम प्राणायाम – गहरी सांसों का यह अभ्यास ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है, मानसिक स्थिरता देता है और चिंता को कम करता है।

3. बालासन – एक आरामदायक पोज़ जो तनाव, चिंता, पीठ दर्द और पाचन की समस्या में मदद करता है। यह डर और असुरक्षा की भावना को भी शांत करता है।

4. सेतुबंधासन – यह आसन हॉर्मोन बैलेंस करता है, मूड बेहतर बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है।

5. ध्यान (मेडिटेशन) – रोज़ाना 10-15 मिनट ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और ओवरथिंकिंग पर काबू पाया जा सकता है।

अगर आप अपने रिश्ते को तुरंत सुधार नहीं पा रहे हैं, तो पहले खुद को संभालना ज़रूरी है। योग और ध्यान न सिर्फ आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपको फिर से एक मजबूत और संतुलित जीवन की ओर ले जाएंगे।

(साभार)

You Might Also Like

छाती में भारीपन- मामूली परेशानी या फिर किसी गंभीर बीमारी का संकेत? आइये जानते हैं

रूखे और कमजोर बालों के लिए आयुर्वेदिक विंटर हेयर ऑयल, जानें फायदे और उपयोग का तरीका

क्या सच में हेलमेट पहनने से झड़ते हैं बाल? जानिए हकीकत

अथर्व से चैताली तक जाने कुछ अनोखे बेबी नेम्स

वजन घटाने के लिए बेस्ट योगासन, जिन्हें कर सकते हैं खड़े-खड़े

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress August 12, 2025 August 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ के बाद अब हर्षिल-धराली को दोबारा बसाएंगे कर्नल अजय कोठियाल केदारनाथ के बाद अब हर्षिल-धराली को दोबारा बसाएंगे कर्नल अजय कोठियाल
Next Article ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिली जन-जन की भागीदारी, इस स्वतंत्रता दिवस पर फिर गूंजेगी देशभक्ति की लहर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिली जन-जन की भागीदारी, इस स्वतंत्रता दिवस पर फिर गूंजेगी देशभक्ति की लहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
उत्तराखंड February 5, 2026
क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
स्वास्थ्य February 5, 2026
पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
उत्तराखंड February 5, 2026
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
संघर्ष विराम के बाद भी गाजा में हिंसा जारी, इजरायली गोलीबारी में 24 की मौत
देश-विदेश February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश
  • क्या आपके जोड़ों में भी है सूजन और असहनीय दर्द? शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ना हो सकता है वजह
  • पॉड टैक्सी और मसूरी-नैनीताल रोपवे परियोजनाओं की फिजिबिलिटी अध्ययन को लेकर समीक्षा बैठक
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?