By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा…
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > देश-विदेश > चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा…
देश-विदेश

चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा…

Janhitexpress
Last updated: 2024/03/15 at 1:11 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा…
SHARE

लोकसभा चुनाव से पहले देश में हुए बड़े उतार-चढ़ाव के बाद अब चुनाव आयोग अपनी घोषणा से लोकसभा 2024 चुनाव की तारीखों से पर्दा हटाने को तैयार है। विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2024 को चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। बता दें कि कल चुनाव आयुक्त के रिक्त पदों पर ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह की नियुक्ति के बाद आज दोनों चुनाव आयुक्तों ने अपना दायित्व ग्रहण किया। दोनों चुनाव आयुक्तों के पद ग्रहण के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक बुलाई गई। इस बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव की तारीखों के निमित्त चर्चा हुई और अंतिम निर्णय कल सार्वजनिक रूप से चुनाव की तारीखों की घोषणा करने का लिया गया है।

चुनाव आयोग ने लोकसभा 2019 चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की थी। इस साल दोनों चुनाव आयुक्तों के पद रिक्त होने के कारण चुनाव आयोग पिछले वर्ष के मुकाबले कुछ दिनों की देरी से चुनाव तारीखों की घोषणा करने जा रहा है। संभावित है कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव 8 चरणों में संपन्न कराया जाए जबकि 2019 का लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरा हो गया था। चुनाव आयोग द्वारा कल होने वाली तारीखों की घोषणा आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंग।

2024 के चुनावी रण में दो प्रमुख गठबंधन एक दूसरे को चुनौती देने जा रहे हैं। यह दो गठबंधन है NDA और INDI गठबंधन, 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अकेले भाजपा ने 303 सीटें जीती थी वहीं NDA ने मिलकर 353 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति बहुत कमज़ोर रही कांग्रेस केवल 52 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। भाजपा और कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में प्राप्त हुए वोट प्रतिशत पर नज़र डालें तो भाजपा को 37.7% वोट मिले थे, NDA को 45% वोट मिले वहीं कांग्रेस को केवल 19.5% ही वोट मिल पाए।

इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी 370 सीटों पर भाजपा की निश्चित जीत होने और NDA को 400 पार सीट मिलने की घोषणा कर चुके हैं तो वहीं INDI गठबंधन के सभी दल भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की बात भी कह चुके हैं। अब देखना यह कि 16 मार्च को चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी बयानबाज़ी में कितनी गर्माहट आती है और कोनसा दल अपने संकल्पों को कितना सिद्ध करता है।

You Might Also Like

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की जेल की सजा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में छात्राओं को मिलेगा मुफ्त सैनेटरी पैड

गणतंत्र दिवस परेड 2026- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता और झांकियों के विजेताओं की घोषणा

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन

उत्तर कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, पूर्वी समुद्री क्षेत्र में किया बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण

TAGGED: Election Commission, hindi news, lok sabha election, national news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 15, 2024 March 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप की स्टेट कोर कमेटी की ली समीक्षा बैठक, दिये ये निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप की स्टेट कोर कमेटी की ली समीक्षा बैठक, दिये ये निर्देश
Next Article हाउस ऑफ हिमालयाज की सफलता के लिये उत्पादन बढ़ाने पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी हाउस ऑफ हिमालयाज की सफलता के लिये उत्पादन बढ़ाने पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सीएम धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर जताया शोक
सीएम धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर जताया शोक
उत्तराखंड February 5, 2026
भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी
भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी
उत्तराखंड February 4, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं
मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं
उत्तराखंड February 4, 2026
कैंसर बना वैश्विक चुनौती, युवाओं में बढ़ता खतरा चिंता का विषय
कैंसर बना वैश्विक चुनौती, युवाओं में बढ़ता खतरा चिंता का विषय
स्वास्थ्य February 4, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सीएम धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर जताया शोक
  • भट्ट ने संसद में की, बापूग्राम, मीरानगर को राजस्व ग्राम बनाने की पुरजोर पैरवी
  • मंत्री गणेश जोशी ने ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?