देहरादून: उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के लिए पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को यानी कल मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं हैं। आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। आपको बता दें कि आज प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार कर सकते हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के मुताबिक कुल 11,729 पोलिंग पार्टियां मतदान में लगेंगी। उन्होंने बताया कि 15 हजार पार्टियां तैयार की गई थी। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य शामिल हैं। पहले दिन 12 पोलिंग पार्टियां भेजी गई। जिसके बाद बुधवार को 703 और रवाना कर दी गई हैं। जिनमें से पौड़ी गढ़वाल की 181, अल्मोड़ा की 136 और देहरादून की 122 पोलिंग पार्टियां शामिल हैं।