By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर का भ्रमण 
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर का भ्रमण 
उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर का भ्रमण 

Janhitexpress
Last updated: 2025/01/24 at 4:52 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया राष्ट्रीय विश्वविद्यालय सिंगापुर का भ्रमण 
SHARE

कहा, एशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में शुमार है सिंगापुर विश्वविद्यालय

देहरादून। सूबे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली विकसित करने के दृष्टिगत प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय दल सिंगापुर के शैक्षणिक भ्रमण पर है। जहाँ पर शैक्षणिक दल ने सिंगापुर के शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों के भ्रमण कर वहाँ की शैक्षणिक प्रणाली से अवगत हुये।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि सिंगापुर का शिक्षा मॉडल दुनिया के बेहतर शिक्षा प्रणाली में से एक है। डॉ रावत ने बताया कि उन्होंने आज विभागीय अधिकारियों के साथ सिंगापुर के शिक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों व विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान सिंगापुर के शिक्षा मंत्रालय में वहां के शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर सिंगापुर की शिक्षा प्रणाली के बारे में जानकारी ली साथ ही शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया

उन्होंने बताया कि बैठक में पाठ्यक्रम योजना एवं विकास के निदेशक ओंग कोंग होंग ने सिंगापुर के शैक्षिक पाठ्यक्रम, आंकलन मूल्य शिक्षा, राष्ट्रीय पाठ्यक्रम और शैक्षिक आंकलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यालय स्तर पर प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, सेकेंडरी शिक्षा, विशेष शिक्षा और विद्यालयों के संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण दिया। विभागीय मंत्री ने बताया कि इसके उपरांत आज विभागीय अधिकारियों के साथ सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का भ्रमण किया जहां पर प्रोफेसर बर्नार्ड तआंग व प्रोफेसर चौधरी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षकों से मिलकर शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, वहां अध्ययनरत शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पाठन, शोध कार्यों और अनुभवों के बारे में भी जाना।

डॉ रावत ने बताया कि यह विश्वविद्यालय सिंगापुर का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और एशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में गिना जाता है। इसकी प्रगति और गुणवत्ता विश्व स्तरीय शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भारतीय छात्रों को सिंगापुर में अध्ययन के लिए विशेष स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है, जो दोनों देशों के बीच शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सहयोग और अवसरों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ रावत ने कहा सिंगापुर के एडुकेशन मॉडल से प्रेरणा लेकर राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस किया जायेगा, इसके लिये विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये जायेंगे।

शैक्षणिक भ्रमण दल में सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, निदेशक एससीइआरटी वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक एससीइआरटी अजय कुमार नौडियाल, संयुक्त निदेशक कंचन देवराड़ी, उप परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अजित सिंह, बी.पी. मंदोली, विवेक पंवार, भुवनेश्वर प्रसाद, डॉ दीपक प्रताप शामिल हैं।

You Might Also Like

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी

खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या

मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत उत्तराखंड में 66 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

मसूरी में जल्द बनेगा वेंडर जोन और पार्किंग, कागजी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress January 24, 2025 January 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पूर्व सैनिक ने की पत्नी की हत्या, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला पूर्व सैनिक ने की पत्नी की हत्या, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला
Next Article दिल्ली चुनाव- सीएम धामी ने पालम में किया भव्य रोड-शो दिल्ली चुनाव- सीएम धामी ने पालम में किया भव्य रोड-शो
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
उत्तराखंड February 5, 2026
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 5, 2026
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
उत्तराखंड February 5, 2026
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
महिला प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच फाइनल मुकाबला आज
खेल February 5, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सनातन संस्कृति केवल आस्था नहीं, भारत की आत्मा, परंपराओं और जीवन-दृष्टि का उत्सव है- सीएम धामी
  • खेल में करियर बनाएं पहाड़ के युवा- रेखा आर्या
  • मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?