By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प- महाराज
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प- महाराज
उत्तराखंड

डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प- महाराज

Janhitexpress
Last updated: 2024/09/15 at 11:05 AM
Janhitexpress
Share
5 Min Read
डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प- महाराज
SHARE

पिता-पुत्र की जोड़ी ने किया पच्चीस हजार करोड़ का घोटाला

देहरादून/जम्मू-कश्मीर। जम्मू कश्मीर का कायाकल्प डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। डबल इंजन की सरकार के कारण जैसे उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हमारा पर्यटन लगातार बढ़ रहा है। हमारे यहां पर्यटकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर भी एक पर्यटन प्रदेश है। यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक आयें और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत हो। इसलिए विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें।

उक्त बात प्रदेश पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में गुलाबगढ़ पाडर-नागसेनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 और 35-A हटने के बाद यह प्रदेश देश के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। अलगाववादियों का जनाधार समाप्त हुआ और पत्थरबाजोंं पर भी शत प्रतिशत अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाने पर दूसरे देशों को ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह हमारा आंतरिक मामला था हमें उसकी जरूरत नहीं थी इसलिए हमने उसे हटा दिया।

महाराज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से घाटी में शांति और सुरक्षा का नया वातावरण बना है। जम्मू कश्मीर एक नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए जम्मू कश्मीर को देश की मुख्य धारा से अलग रखने के साथ साथ स्वार्थ की राजनीति के चलते हमेशा इस राज्य में आतंकवाद और अलगाव को सुलगाये रखा। लेकिन आर्टिकल 370 और 35-A हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से घाटी में शांति और सुरक्षा का नया वातावरण बना है। जम्मू कश्मीर नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। अलगाववादियों का जनाधार खत्‍म होता जा रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में जितनी उन्नति और प्रगति जम्मू कश्मीर की हुई है, उतनी पिछली किसी भी सरकार के समय में नहीं हुई।

महाराज ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की मदद से शांति और विकास का एक नया अध्याय लिखा। जम्मू कश्मीर के 72.41 लाख लोगों को गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत आज जम्मू कश्मीर के किसानों के लिए 5000 करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में 2,71000 से अधिक परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी है। महिलाओं के विकास और रोजगार हेतु राज्य में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के तहत 84400 स्वयं सहायता समूहों को 290 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। इससे प्रदेश की 07 लाख महिलाएं 90,000 स्वयं सहायता समूह के साथ काम कर लखपति दीदी बनने का सपना साकार करने में लगी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जहां प्रदेश में विकास के नित नये प्रतिमान स्थापित कर रही है वहीं पूर्ववर्ती फारुख अब्दुल्ला की सरकार जब 2001 में राज्य में रोशनी कानून लेकर आई तो इसमें पिता-पुत्र दोनों की जोड़ी ने मिलकर 25000 करोड़ का भारी-भरकम घोटाला किया। इतना ही नहीं इस घोटाले के कथित अवैध लाभार्थियों में पीडीपी अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और सज्जद अहमद किचलू भी शामिल थे।

पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने दशकों तक जम्मू कश्मीर को अपने आमदनी का जरिया बनाए रखा। जबकि मोदी सरकार ने धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में 84000 करोड़ से भी अधिक का निवेश किया है। हमारी सरकार ने जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के लिए एक नई पहल शुरू की है। यह विकास जातिवाद धर्म और अमीर-गरीब के भेदभाव से दूर है। अनुच्छेद 370 हटाने के बाद प्रदेश में विकास और उन्नति का एक नया दौर आया है।

You Might Also Like

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या

भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा, ड्राइवर होंगे मालिक

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 15, 2024 September 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, 4 सीन हटाकर दिया यू/ए सर्टिफिकेट? जूनियर एनटीआर की देवरा पार्ट 1 पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, 4 सीन हटाकर दिया यू/ए सर्टिफिकेट?
Next Article जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड February 6, 2026
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड February 6, 2026
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 6, 2026
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
भीषण सड़क हादसा- बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत
उत्तराखंड February 6, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता- मुख्यमंत्री धामी
  • हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • जन समस्याओं की अवहेलना हुई तो अफसर नपेंगे- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?