By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: क्या आप भी खाते हैं देर रात खाना? अगर हां, जो जान लीजिये इसके नुकसान
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > क्या आप भी खाते हैं देर रात खाना? अगर हां, जो जान लीजिये इसके नुकसान
स्वास्थ्य

क्या आप भी खाते हैं देर रात खाना? अगर हां, जो जान लीजिये इसके नुकसान

Janhitexpress
Last updated: 2025/07/09 at 9:37 AM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
क्या आप भी खाते हैं देर रात खाना? अगर हां, जो जान लीजिये इसके नुकसान
SHARE

आधुनिक जीवनशैली में देर रात तक काम करना और देर से डिनर करना आम हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात में देर से खाना खाने की आदत आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है? यह आदत मोटापा, डायबिटीज, और हृदय रोग जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।

हमारे शरीर की जैविक घड़ी (सर्केडियन रिदम) रात में मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है, जिसके कारण देर से खाया गया भोजन ठीक से पच नहीं पाता। इससे पाचन तंत्र से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक प्रभावित होता है। आइए जानते हैं कि देर रात डिनर सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है और क्यों? साथ ही ये भी जानेंगे कि रात का खाना खाने का सही समय क्या है?

देर से डिनर के स्वास्थ्य पर प्रभाव
रात में देर से डिनर करने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, क्योंकि शरीर रात को आराम करता है। देर से खाया गया भोजन कैलोरी के रूप में जमा होने लगता है, जिससे मोटापा बढ़ता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी प्रभावित करता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, देर रात भारी भोजन करने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है, जिससे एसिड रिफ्लक्स, गैस, और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह नींद की गुणवत्ता को भी खराब करता है, जिससे थकान और तनाव बढ़ता है।

हृदय स्वास्थ्य पर असर
देर रात डिनर करने से हृदय स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। रात में भारी या तला-भुना खाना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है, जो हृदय रोग का कारण बनता है। नींद की कमी और तनाव के कारण कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो रक्तचाप और हृदय की समस्याओं को बढ़ावा देता है। इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है, देर रात खाने से नींद में खलल पड़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन, चिंता, और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डिनर का सही समय
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डिनर को सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले, यानी रात 7 से 8 बजे के बीच करना चाहिए। इससे भोजन को पचने का पर्याप्त समय मिलता है। डिनर में हल्का और संतुलित आहार लें, जैसे सूप, सब्जियां, दाल, और साबुत अनाज।

सावधानियां
तला-भुना, मसालेदार या ज्यादा मीठा भोजन रात में खाने से बचें। खाने के बाद 10-15 मिनट थोड़ी देर जरूर टहलें, जिससे आपका पाचन और बेहतर बन जाता है। रात में कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

(साभार)

You Might Also Like

बार-बार हिचकी आना: क्या यह किसी बीमारी के लक्षण तो नहीं ? आइये जानते हैं इसके कारण

युवाओं में क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

खाली पेट पपीता खाना से सेहत के लिए है फायदेमंद

खाने के बाद नहाना क्यों है नुकसानदायक? आइये जानते हैं इसके कारण

पेट में गैस क्यों बनती है? आइये जानते हैं इसके कारण और असरदार समाधान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress July 9, 2025 July 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी
Next Article गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा, महिसागर नदी पर बना पुल अचानक ढहा, 9 लोगों की मौत गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा, महिसागर नदी पर बना पुल अचानक ढहा, 9 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन
अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन
देश-विदेश July 9, 2025
गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा, महिसागर नदी पर बना पुल अचानक ढहा, 9 लोगों की मौत
गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा, महिसागर नदी पर बना पुल अचानक ढहा, 9 लोगों की मौत
देश-विदेश July 9, 2025
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी
उत्तराखंड July 9, 2025
त्रिपुरा में बारिश बनी आफत, 100 से ज्यादा परिवार हुए बेघर, कई इलाकों में जलभराव
त्रिपुरा में बारिश बनी आफत, 100 से ज्यादा परिवार हुए बेघर, कई इलाकों में जलभराव
देश-विदेश July 9, 2025
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • देवप्रयाग में कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन…
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, समय से पहले बड़े पर्दे पर धूम मचाएंगे अल्लू अर्जुन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला: रूस ने यूक्रेन पर बरसाए 728 ड्रोन
  • गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक हादसा, महिसागर नदी पर बना पुल अचानक ढहा, 9 लोगों की मौत
  • क्या आप भी खाते हैं देर रात खाना? अगर हां, जो जान लीजिये इसके नुकसान
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?