By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: क्या आप भी करते हैं नमक का अधिक सेवन, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > स्वास्थ्य > क्या आप भी करते हैं नमक का अधिक सेवन, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान
स्वास्थ्य

क्या आप भी करते हैं नमक का अधिक सेवन, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान

Janhitexpress
Last updated: 2025/03/31 at 6:36 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
क्या आप भी करते हैं नमक का अधिक सेवन, तो जान लीजिये इससे होने वाले नुकसान
SHARE

दुनियाभर में जिस तरह से क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है उसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने की सलाह देते हैं। जिन चीजों के सेवन को सबसे नुकसानदायक माना जाता रहा है, उनमें नमक और चीनी प्रमुख हैं। ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज और मोटापे का खतरा रहता है वहीं नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती है।

नमक खाने के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादा सोडियम या खाने का नमक ब्लड प्रेशर जरूर बढ़ाता है पर इसे पूरी तरह से छोड़ देना भी ठीक नहीं है। ज्यादा नमक खाना हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है, जिससे किडनी और हृदय को नुकसान पहुंचाता है हालांकि अगर आप नमक खाना बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे हाइपोटेंशन (लो ब्लड प्रेशर), मांसपेशियों की कमजोरी और हृदय की समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए ठीक नहीं

नमक (सोडियम) का सेवन शरीर के लिए आवश्यक है, लेकिन इसकी अधिकता या अत्यधिक कमी दोनों ही स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के विशेषज्ञ कहते हैं प्रतिदिन 5 ग्राम से अधिक मात्रा में नमक खाने वाले लोगों में हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग की आशंका 23% अधिक होती है। इतना ही नहीं इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।

किडनी और हड्डियों पर असर

अधिक मात्रा में नमक का सेवन किडनी पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ाता है, जिससे किडनी फेलियर का जोखिम बढ़ सकता है। नेशनल किडनी फाउंडेशन के अनुसार, ज्यादा सोडियम किडनी में पथरी बनने की समस्या को भी बढ़ाता है।

ये आदत हड्डियों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। ज्यादा नमक खाने से कैल्शियम की कमी हो सकती है जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन के अनुसार, ज्यादा नमक खाने से पेशाब के माध्यम से कैल्शियम का उत्सर्जन बढ़ जाता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा हो सकता है।

नमक खाना बंद कर देना भी ठीक नहीं

ज्यादा नमक खाने के तो कई नुकसान हैं पर अगर आप इसका सेवन बिल्कुल कम कर देते हैं तो इससे भी शरीर पर नकारात्मक असर हो सकता है। हमारे शरीर को संयमित मात्रा में सोडियम की आवश्यकता होती है। इसकी कमी से ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, जिससे चक्कर आना, बेहोशी और कमजोरी महसूस जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

हाई सोडियम की तरह लो सोडियम भी हृदय स्वास्थ्य के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है। जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप लंबे समय तक बहुत कम मात्रा में नमक खाने लगते हैं तो इससे हाइपोटेंशन (लो बीपी) और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है।

संयमित मात्रा में करें सेवन

नमक की कमी से शरीर में सोडियम का स्तर असंतुलित होने लगता है, जिससे भ्रम, मस्तिष्क की सूजन और कोमा जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए दिन में 5 ग्राम तक (1 बड़ा चम्मच) नमक खा सकते हैं। बच्चों के लिए ये मात्रा आधी है। प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड (चिप्स, नमकीन) में भी छिपा नमक होता है इसलिए इनसे बचें। संतुलित मात्रा में नमक का सेवन करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

(साभार)

You Might Also Like

जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज

खीरा खाने का सही समय कौन सा है? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ

प्लास्टिक स्ट्रॉ बन सकती है सेहत की दुश्मन, जानिए इसके नुकसान

क्या चीनी खाने से बढ़ता है हृदय रोग का खतरा, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ

बच्चों की डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ, मजबूत होगी इम्यूनिटी और दिमाग

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 31, 2025 March 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 30 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 29 अप्रैल को मां गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव से होगी रवाना  30 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 29 अप्रैल को मां गंगा की विग्रह डोली मुखबा गांव से होगी रवाना 
Next Article हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, दलित समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश हल्द्वानी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, दलित समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
उत्तराखंड April 11, 2026
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 11, 2026
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
स्वास्थ्य April 11, 2026
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
उत्तराखंड April 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
  • युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
  • जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?