By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > मनोरंजन > बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये

Janhitexpress
Last updated: 2026/03/30 at 4:44 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए देश और विदेश दोनों जगह शानदार प्रदर्शन किया है।

धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 11 दिनों में भारत में 846.87 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 1361.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म

इस उपलब्धि के साथ ‘धुरंधर 2’ अब बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने जवान को पीछे छोड़ दिया है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अभी भी दंगल शीर्ष पर बनी हुई है।

वर्ल्डवाइड टॉप-5 भारतीय फिल्मों में शामिल

‘धुरंधर 2’ अब दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इसने केजीएफ: चैप्टर 2 को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यह अभी भी अपने पहले भाग धुरंधर से पीछे है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे नंबर पर

भारत में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। ‘धुरंधर 2’ 846.87 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पहले स्थान पर ‘धुरंधर’ कायम है। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही पहला स्थान हासिल कर सकती है।

नॉर्थ अमेरिका में बनाया नया रिकॉर्ड

विदेशों में भी फिल्म का दबदबा देखने को मिला है। ‘धुरंधर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में 22 मिलियन डॉलर (करीब 205 करोड़ रुपये) से अधिक की कमाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इसने बाहुबली 2: द कंक्लूजन के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और अब यह इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट पर आधारित है, जिसमें कई वास्तविक घटनाओं से प्रेरित तत्व भी शामिल किए गए हैं।

(साभार)

You Might Also Like

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपये

‘पेद्दी’ से राम चरण का नया लुक आया सामने, अखाड़े में उतरे अभिनेता

‘द पनिशर: वन लास्ट किल’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां देख पाएंगे सीरीज

‘सितारे जमीन पर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, चार दिन में पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress March 30, 2026 March 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति- रेखा आर्या प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति- रेखा आर्या
Next Article श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया “आसरा गौशाला” का उद्घाटन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया “आसरा गौशाला” का उद्घाटन
उत्तराखंड March 30, 2026
बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार- विकेश नेगी
बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार- विकेश नेगी
उत्तराखंड March 30, 2026
श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
उत्तराखंड March 30, 2026
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति- रेखा आर्या
प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी मनोचिकित्सकों की नियुक्ति- रेखा आर्या
उत्तराखंड March 30, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया “आसरा गौशाला” का उद्घाटन
  • बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार- विकेश नेगी
  • श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?