देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक आज शाम चार बजे सचिवायल में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में आपदा मुआवजा राशि में वृद्धि, भूजल पर टैक्स, पिरूल के दाम में इजाफा आदि मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही गृह, आवास, शहरी विकास आदि विभागों के प्रस्ताव आ सकते हैं।
माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही मानसून सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।