By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट
उत्तराखंड

देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट

Janhitexpress
Last updated: 2026/02/18 at 2:09 PM
Janhitexpress
Share
2 Min Read
देहरादून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट
SHARE

धमकी भरा ई-मेल मिलने से कोर्ट में मचा हड़कंप

देहरादून। दून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल जिला जज कार्यालय को प्राप्त होते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल एहतियाती कार्रवाई शुरू की गई।

सुरक्षा कारणों से सभी न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराकर चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने परिसर की सघन तलाशी ली।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस ई-मेल के जरिए धमकी दी गई, उसके पीछे किसी पाकिस्तानी संगठन का नाम इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस और खुफिया एजेंसियां सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही हैं। धमकी की खबर फैलते ही कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि जिला जज कार्यालय को धमकी भरा मेल मिला है और पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तराखंड के कई जिलों में बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इससे पहले हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल के जिला न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिली थीं। हालांकि अब तक की जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पुलिस इसे असामाजिक तत्वों की शरारत मानकर भी जांच कर रही है। फिलहाल एहतियात के तौर पर सभी मामलों की गहन जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

You Might Also Like

सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग

यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा- रेखा आर्या

जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress February 18, 2026 February 18, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त
Next Article यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा- रेखा आर्या यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा- रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग
सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड February 18, 2026
टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज
टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज
खेल February 18, 2026
यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा- रेखा आर्या
यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा- रेखा आर्या
उत्तराखंड February 18, 2026
जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त
जिला प्रशासन सख्त- एक ही व्यक्ति का जन औषधि केंद्र व बगल में ही मेडिकल स्टोर, दोनों के लाइसेंस निरस्त
उत्तराखंड February 18, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • सीएम धामी ने खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में किया प्रतिभाग
  • टी20 विश्व कप 2026- भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला आज
  • यह दौर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्वर्णिम काल जैसा- रेखा आर्या
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?