देहरादून: देहरादून के नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर में विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल के वाहन द्वारा गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया।
घटना के संबंध में जानकारी करने पर मिलने पर कार सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने के लिए जा रहे थे। तभी विधानसभा तिराहे के पास अचानक कार में आग लग गई। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
