By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि- जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि- जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
उत्तराखंड

नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि- जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Janhitexpress
Last updated: 2025/11/28 at 12:08 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
नागरिक सुरक्षा सर्वोपरि- जौलीग्रांट एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन पर डीएम ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
SHARE

10 किमी क्षेत्र में पक्षियों व वन्यजीवों की गतिविधियों को रोकने के निर्देश, डंपिंग यार्ड के तत्काल निस्तारण पर जोर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जौलीग्रांट एयरपोर्ट की एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के संचालन क्षेत्र में पक्षियों और वन्यजीवों की गतिविधियों को नियंत्रित करने तथा पर्यावरण संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने एयरपोर्ट सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को त्वरित और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में डोईवाला नगर पालिका को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि एयरपोर्ट के निकट केशवपुरी स्थित डंपिंग यार्ड में कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया तेज की जाए। जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया तुरंत पूर्ण करने, ट्रामेल और पोकलैंड मशीनें खरीदने, डंपिंग यार्ड को टिन शेड से कवर करने और मैनपावर व मशीनें बढ़ाकर तेजी से कूड़े के निस्तारण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट क्षेत्र में एकत्रित कचरे का भी नियमित निस्तारण आवश्यक है, ताकि बर्ड हिट और वन्यजीवों की गतिविधियों को रोका जा सके।

डीएम बंसल ने निर्देशित किया कि एयरपोर्ट से 10 किमी की परिधि में स्थित सभी दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट्स की पड़ताल कर उनकी कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को नियमानुसार सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही केशवपुरी डंपिंग साइट के विस्थापन की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई। उन्होंने एसडीएम डोईवाला को एक सप्ताह के भीतर डंपिंग यार्ड के लिए नई सरकारी भूमि चिन्हित करने और वर्तमान भूमि की श्रेणी स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बैठक में बताया कि आसपास कचरे की डंपिंग, मांस की दुकानों और निर्धारित ऊंचाई से अधिक पेड़ या इमारतें होने पर बर्ड स्ट्राइक की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर के अंदर और बाहर नाली की क्षमता में अंतर और सफाई की समस्या भी जोखिम पैदा कर रही है। इस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को तुरंत कार्यवाही शुरू करने को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, एसडीएम अपर्णा ढौड़ियाल, विमानपत्तन निदेशक बी.सी.एच. नेगी, उप महाप्रबंधक अमित जिंदल, अनिल कुमार मस्ताना, प्रबंधक शुभम वत्स, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एल.एल. शाह, निरीक्षण अधिकारी सचिन सिंह रावत, कुलदीप खत्री सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी

बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए घोषणाओं के आदेश जारी, मंत्री गणेश जोशी ने दिये अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 28, 2025 November 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 2027 हरिद्वार कुंभ की तैयारियाँ तेज, मुख्यमंत्री धामी ने गंगा तट पर संतों संग की महत्वपूर्ण बैठक 2027 हरिद्वार कुंभ की तैयारियाँ तेज, मुख्यमंत्री धामी ने गंगा तट पर संतों संग की महत्वपूर्ण बैठक
Next Article पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा 2500 रुपये वर्दी भत्ता- रेखा आर्या पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा 2500 रुपये वर्दी भत्ता- रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
उत्तराखंड April 11, 2026
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 11, 2026
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
स्वास्थ्य April 11, 2026
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
उत्तराखंड April 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
  • युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
  • जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?