By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
उत्तराखंड

जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Janhitexpress
Last updated: 2025/09/05 at 12:21 PM
Janhitexpress
Share
3 Min Read
जिला प्रशासन द्वारा देहरादून सिटी में स्थापित 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
SHARE

आपदा चेतावनी के लिए लगाए गए सायरन 16 किमी तक पहुंचाएंगे आवाज, शहरवासियों को मिलेगा समय पर अलर्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को शाम 6 बजे डालनवाला थाने से देहरादून सिटी में लगाए गए 13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घंटाघर सौंदर्यीकरण, क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी व आईएसबीटी में स्थापित 4 हिलांस कैंटीन और बाल भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

डीएम ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों के लिए लगाए गए ये सायरन 8 से 16 किलोमीटर तक की दूरी तक आवाज पहुंचाने में सक्षम हैं। इनका मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में लोगों को सचेत करना है। मुख्यमंत्री रिमोट कंट्रोल से सभी 13 सायरनों का एक साथ उद्घाटन करेंगे।

प्रशासन ने लोगों को पहले ही जानकारी दे दी है ताकि सायरन की आवाज सुनकर घबराहट न हो। पहले चरण में 4 स्थानों पर 16 किमी रेंज और 9 स्थानों पर 8 किमी रेंज के सायरन लगाए गए हैं। दूसरे चरण में विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश और चकराता समेत अन्य क्षेत्रों में भी सायरन लगाए जाएंगे।

घंटाघर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत घंटाघर सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करेंगे, जिसमें पारंपरिक शैली को बनाए रखते हुए बगीचे, रंगीन फव्वारे और हाई बीम लाइटिंग लगाई गई है।

इसके अलावा, क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चुपानी और आईएसबीटी में आधुनिक हिलांस कैंटीन की शुरुआत होगी, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इन कैंटीनों में हैंडीक्राफ्ट, पहाड़ी उत्पाद और मिलेट व्यंजन उपलब्ध होंगे, जिससे कई लोगों को स्वरोजगार मिला है।

बाल भिक्षावृत्ति निवारण कार्यक्रम के तहत अब तक 56 बच्चों को भीख से मुक्त कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। शनिवार को इन सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री जनता को समर्पित करेंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित कई अधिकारी तैयारियों की निगरानी में जुटे रहे।

You Might Also Like

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल

मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चैत्र नवरात्रि के षष्ठम दिन 251 कन्याओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress September 5, 2025 September 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चहुंमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि- रेखा आर्या चहुंमुखी विकास को लक्ष्य बनाएं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि- रेखा आर्या
Next Article सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैंक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैंक अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
उत्तराखंड March 24, 2026
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
उत्तराखंड March 24, 2026
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
उत्तराखंड March 24, 2026
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
क्या आप भी दिनभर एसी में रहते हैं? तो जान लीजिये इसके नुकसान
lyfstyle March 24, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले प्रो. परविंदर कौशल
  • मिलेट्स और कृषि गतिविधियां बन रहे सहकारिता के मजबूत आधार
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?