By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Janhit Express

  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
© 2024 Janhit Express
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को किया सम्मानित
Share
Notification
Aa

Janhit Express

Aa
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Search
  • देश-विदेश
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • सम्पादकीय
  • सनातन
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • खेल
  • मनोरंजन
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Janhit Express > Blog > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को किया सम्मानित

Janhitexpress
Last updated: 2025/11/08 at 11:50 AM
Janhitexpress
Share
4 Min Read
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को किया सम्मानित
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने कहा—उत्तराखंड राज्य राजनीतिक फैसला नहीं, लाखों बलिदानों का परिणाम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, संघर्ष और तप का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान खटीमा, मसूरी और रामपुर तिराहा जैसी दर्दनाक घटनाएं हमारे इतिहास के अमर अध्याय हैं। राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है और देती रहेगी। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के लिए संचालित पेंशन एवं अन्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल सहायता नहीं, बल्कि हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री घोषणा

1.शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की मुख्य अवस्थापना सुविधाओं का नामकरण किया जायेगा।

2 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान 7 दिन जेल गये अथवा राज्य आन्दोलन के दौरान घायल हुये आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 हजार रुपए प्रतिमाह की जाएगी।

3 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान जेल गये या घायल श्रेणी से भिन्न अन्य राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 4500 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए प्रतिमाह की जाएगी।

4 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान विकलांग होकर पूर्णतः शय्याग्रस्त हुए राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन प्रतिमाह 20,000 हजार रूपए से बढ़ाकर 30,000 हजार रुपए की जाएगी और उनकी देखभाल के लिए मेडिकल अटेंडेंड की व्यवस्था भी की जाएगी।

5 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुये राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन प्रतिमाह 3000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए की जाएगी।

6 उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हीकरण हेतु वर्ष 2021 तक जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु छः माह का समय विस्तार प्रदान किया जायेगा।

7 समस्त शहीद स्मारकों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव सम्मानपूर्वक याद रखेगी और उनकी भावना को प्रत्येक नीति एवं निर्णय में स्थान देगी। उन्होंने अपील की कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासी अपने घरों में पाँच दीपक राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में अवश्य जलाएँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राज्य आंदोलन की भावना ही हमारी प्रेरणा है। उन्होंने सभी से इस प्रयास में सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद  नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, खजानदास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद सुभाष बड़थ्वाल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी

बैसाखी स्नान पर्व पर हरिद्वार में सख्त ट्रैफिक प्लान लागू, 12 अप्रैल रात से भारी वाहनों पर रोक

पूर्व सैनिक कल्याण के लिए घोषणाओं के आदेश जारी, मंत्री गणेश जोशी ने दिये अग्रिम कार्यवाही के निर्देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Janhitexpress November 8, 2025 November 8, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सर्दियों में क्यों बढ़ रहा किडनी स्टोन का खतरा, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ सर्दियों में क्यों बढ़ रहा किडनी स्टोन का खतरा, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
Next Article उत्तराखंड के विकास का आधार है मातृशक्ति- रेखा आर्या उत्तराखंड के विकास का आधार है मातृशक्ति- रेखा आर्या
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
उत्तराखंड April 11, 2026
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड April 11, 2026
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
स्वास्थ्य April 11, 2026
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध- आशीष त्रिपाठी
उत्तराखंड April 11, 2026
- Advertisement -
Ad imageAd image
//
देश -प्रदेश की सभी बड़ी और रोचक ख़बरें पढने के लिए हमसे जुड़े !
Click to Follow us!

पाठको की पसन्द

  • उत्तराखंड में मदरसों के लिए नए नियम लागू, अब धार्मिक शिक्षा देने के लिए प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता
  • गाजा के राफा में सो रहे लोगों पर इजरायली हमला, 37 लोगों की मौत, जानें क्या बोले जो बाइडेन

Important Link’s

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap

ताजा खबर

  • पीएम के उत्तराखंड दौरे से पहले शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
  • युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी है- मुख्यमंत्री धामी
  • जीरा- रसोई का साधारण मसाला, पर पेट की समस्याओं का असरदार इलाज
Janhit ExpressJanhit Express
Follow US
Copyright @ 2024 Janhit Express, Managed By YDS
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • पर्यटन
  • सम्पादकीय
  • मनोरंजन
  • सनातन
  • Videos
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?